Shardiya Navratri 2024 Best Durga Puja Pandals : आमतौर पर शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है। नौ दिवसीय नवरात्रि के पावन पर्व के छठे दिन से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सज जाते हैं, जिसमें मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा होती है। दुर्गा पूजा विजयादशमी तक मनाई जाती है, जिसके बाद देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन होता है। दुर्गा पूजा का सबसे महत्वपूर्ण समय महाअष्टमी और महानवमी के दिन मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से शुरू हो रही है जिसका समापन 11 अक्तूबर नवमी तिथि को होगा। इस दौरान 9 अक्तूबर से दुर्गा पूजा पंडाल सज जाएंगे।
वैसे तो देश भर में नवरात्रि और दुर्गा पूजा मनाई जाती है, लेकिन पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, ओडिशा में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा की धूम होती है। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों में भी भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं जहां बंगाली समुदाय के लोग दुर्गा पूजा मनाते हैं। इस दौरान देवी दुर्गा की सुंदर प्रतिमाओं को स्थापित किया जाता है। पूजा में अंजलि, संधि पूजा, और सिंदूर खेला जैसे धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत, और **धुनुची नृत्य** का आयोजन किया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं, और पंडालों में दर्शन के लिए जाते हैं।
डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन भी होता है, जिसके लिए युवा वर्ग काफी उत्साहित रहता है। अगर आप इस नवरात्रि देश के सबसे मशहूर और भव्य दुर्गा पूजा पंडालों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ये जान लें कि देश में सबसे सुंदर दुर्गा पंडाल कहां सजते हैं।