फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: ये हैं मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर, इस शारदीय नवरात्रि करें दर्शन

Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Durga Temples in Madhya Pradesh - फोटो : Facebook
Madhya Pradesh Famous Durga Temples: 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है।नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस मौके पर भक्त मंदिरों की यात्रा करते हैं और माता के स्वरूपों के दर्शन और पूजा अर्चना करते हैं। सबसे प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों में माता वैष्णो देवी धाम है। इसके अलावा भी कई दुर्गा मंदिर देश में मौजूद हैं।

नवरात्रि के मौके पर आप भी माता के प्राचीन और पवित्र मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं। वैसे तो देश विदेश तक माता के 52 शक्तिपीठ, कई प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर स्थापित हैं, लेकिन अगर आप नवरात्रि के दौरान मध्य प्रदेश में निवास कर रहे हैं तो यहां के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में इंदौर का मैंका मंदिर, जबलपुर का चामुंडा देवी मंदिर, भोपाल का बिजासन माता मंदिर और खजुराहो में चिंध्वारा देवी मंदिर आदि हैं। जानिए मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
Mahiyar Temple - फोटो : Social Media
मैहर देवी मंदिर

मध्य प्रदेश के सतना जिले में प्रसिद्ध और प्राचीन मैहर माता का मंदिर है। यह मंदिर त्रिकुट पहाड़ी के ऊपर स्थित है। मैहर देवी मंदिर को 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। कहते हैं कि यहां माता सती के गले का हार गिरा था, इस वजह से मंदिर का नाम मैहर रखा गा। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 1000 से अधिक सीढ़ियां बनी हैं। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए केबल कार (ट्रॉली) और कुछ किलोमीटर तक टैक्सी सेवा भी मिलती है। नवरात्रि समेत हर मौके पर यहां भक्तों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
Chausad Yogini Temple - फोटो : social Media
चौसठ योगिनी मंदिर

राज्य के भेड़ाघाट में माता का लोकप्रिय मंदिर है, जिसका नाम चौसठ योगिनी मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी के आसपास किया गया था। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां देवी दुर्गा के साथ 64 योगिनियां निवास करती हैं। मंदिर भक्तों के लिए सुबह 7 बजे से रात्रि 8.30 तक खुला रहता है।
 

4 of 6
Bijasan Mata Mandir - फोटो : Social Media
बिजासन माता मंदिर

मध्य प्रदेश में मौजूद चर्चित दुर्गा मंदिरों में से एक बिजासन माता मंदिर है, जो कि इंदौर में स्थित है। इंदौर के करीब 800 फीट ऊंचाई पर पहाड़ों पर बसे इस दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के मौके पर काफी भीड़ होती है। दूर दराज से हर दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए बिजासन माता मंदिर आते हैं। मंदिर के आसपास मेले का आयोजन होता है और मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Kalika Mata mandir - फोटो : facebook
कालिका माता मंदिर

एमपी के रतलाम जिले में कालिका माता मंदिर है, जो मां दुर्गा का एक स्वरूप हैं। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यह चमत्कारी मंदिर है। कहते हैं कि जो भक्त माता कालिका की मूर्ति के सामने खड़ा होता है, उसके शरीर में विशेष प्रकार की ऊर्जा संचयन होने लगती है। हर दिन यहां हजारों भक्त दर्शन करने और माता का आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं। नवरात्रि के मौके पर कालिका माता मंदिर के आसपास मेले का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mandre Mata mandir - फोटो : Facebook
श्री मांढरे माता मंदिर

मध्य प्रदेश के सुंदर से शहर ग्वालियर में भी माता का पवित्र मंदिर स्थित है। श्री मांढरे माता मंदिर काफी प्राचीन है। यह मंदिर कंपू क्षेत्र के कैंसर पहाड़ी पर स्थित है। कहते हैं कि यहां माता के दर्शन करने और सच्चे मन से प्रार्थना करने पर मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें