Shardiya Navratri 2023: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्तूबर 2023 से आरंभ हो रहा है। नवरात्रि देवी के नौ स्वरूपों की उपासना का त्योहार है, जिसमें पहली मां शैलपुत्री, दूसरी ब्रह्मचारिणी, तीसरी चंद्रघंटा, चौथी कुष्मांडा, पांचवी स्कंदमाता, छठी कात्यायनी, सातवीं कालरात्रि और आठवीं महागौरी और नौवीं मां सिद्धिदात्री हैं।
नवदुर्गा की पूजा के लिए लोग घरों में माता की प्रतिमा स्थापित करते हैं, या मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। देश में कई देवी मंदिर हैं, जहां दूर दराज से भक्त पहुंचते हैं। इनमें 52 शक्तिपीठ हैं, जहां माता सती के शरीर के अंग गिरे। वहीं माता वैष्णो देवी धाम है, जहां मां तीन पिंडियों के रूप में विराजमान हैं। वैष्णो देवी मंदिर जम्मू में कटरा से करीब 14 किमी दूर त्रिकुटा पर्वत स्थित है।
इसे कटरा वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के मौके पर भक्त माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी नवरात्रि पर माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखें।