Hill Stations In Bihar: किसी बेहतर जगह का चयन घूमने का मजा दोगुना बना सकता है। इस मौसम में यानी अक्तूबर जब न तो बहुत अधिक सर्दी होती है और न ही गर्मी, में सफर पर जाने के लिए भारत में कई विकल्प मिल जाएंगे। यहां पहाड़ों से लेकर समुद्र किनारों तक कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
जब पहाड़ों या हिल स्टेशनों का जिक्र आता है तो सबसे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन याद आते हैं हालांकि भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में बसे राज्य बिहार में भी खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां आप अक्तूबर में घूमने के लिए जा सकते हैं। बिहार के हिल स्टेशन आपका मन मोह लेंगे। अक्तूबर में यहां की खूबसूरती बढ़ जाती है। आइए जानते हैं बिहार के प्रसिद्ध और सुंदर हिल स्टेशनों के बारे में।