फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: 52 शक्तिपीठों के इस नवरात्रि करें दर्शन, इन शहरों में हैं स्थित

Sun, 15 Oct 2023 11:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

नवरात्रि के मौके पर अगर आप भी माता के शक्तिपीठों के दर्शन करना चाहते हैं तो ये जान लीजिए कि सभी शक्तिपीठों के नाम क्या हैं और किन स्थानों पर वह स्थित हैं। आइए जानते हैं माता के 52 शक्तिपीठों के नाम और स्थान।  
विज्ञापन
1 of 6
happy shardiya navratri 2023 - फोटो : amarujala
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि का शुभारंभ 15 अक्तूबर से हो रहा है। नौ दिवसीय नवरात्रि के पर्व में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। घट स्थापना के बाद लोग माता की पूजा करते हैं, साथ ही उपवास रखते हैं। नौ दिन माता की व्रत किया जाता है और आखिरी में नवें दिन उपवास खोला जाता है। इस दौरान भक्त माता के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के लिए भी जाते हैं। माता के 52 शक्तिपीठ प्रसिद्ध हैं। माता सती के शरीर के अंग धरती पर जिन जगहों पर गिरे, वह स्थान 52 शक्तिपीठों के नाम से प्रसिद्ध हो गईं। 

इन 52 शक्तिपीठों की अपनी अलग अलग मान्यता है। कहते हैं कि यहां मां का आशीर्वाद बरसता है। नवरात्रि के मौके पर अगर आप भी माता के शक्तिपीठों के दर्शन करना चाहते हैं तो ये जान लीजिए कि सभी शक्तिपीठों के नाम क्या हैं और किन स्थानों पर वह स्थित हैं। आइए जानते हैं माता के 52 शक्तिपीठों के नाम और स्थान।  
विज्ञापन

2 of 6
भद्रकाली देवीकूप शक्तिपीठ - फोटो : facebook/bhdrakalidevikoop
देवी मां के 52 शक्तिपीठों की पूरी सूची

1. मणिकर्णिका घाट, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
2. माता ललिता देवी शक्तिपीठ, प्रयागराज  
3. रामगिरी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
4. वृंदावन में उमा शक्तिपीठ (कात्यायनी शक्तिपीठ)
5. देवी पाटन मंदिर, बलरामपुर
6. हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ, मध्य प्रदेश
7. शोणदेव नर्मता शक्तिपीठ, अमरकंटक, मध्यप्रदेश
8. नैना देवी मंदिर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश  
9. ज्वाला जी शक्तिपीठ, कांगड़ा,  हिमाचल
10. त्रिपुरमालिनी माता शक्तिपीठ,जालंधर,  पंजाब
विज्ञापन

3 of 6
त्रिपुर सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
11. महामाया शक्तिपीठ, अमरनाथ के पहलगांव, कश्मीर
12. माता सावित्री का शक्तिपीठ, कुरुक्षेत्र, हरियाणा
13. मां भद्रकाली देवीकूप मंदिर, कुरुक्षेत्र,हरियाणा
14. मणिबंध शक्तिपीठ, अजमेर के पुष्कर में
15 .बिरात, मां अंबिका का शक्तिपीठ राजस्थान
16. अंबाजी मंदिर शक्तिपीठ- गुजरात
17. मां चंद्रभागा शक्तिपीठ, जूनागढ़, गुजरात
18. माता के भ्रामरी स्वरूप का शक्तिपीठ, महाराष्ट्र
19. माताबाढ़ी पर्वत शिखर शक्तिपीठ, त्रिपुरा
20.देवी कपालिनी का मंदिर, पूर्व मेदिनीपुर जिला, पश्चिम बंगाल

4 of 6
देवी पाटन मंदिर, बलरामपुर - फोटो : facebook
21. माता देवी कुमारी शक्तिपीठ, रत्नावली, बंगाल
22- माता विमला का शक्तिपीठ, मुर्शीदाबाद, बंगाल
23- भ्रामरी देवी शक्तिपीठ जलपाइगुड़ी, बंगाल
24. बहुला देवी शक्तिपीठ- वर्धमान, बंगाल
25. मंगल चंद्रिका माता शक्तिपीठ, वर्धमान, बंगाल
26. मां महिषमर्दिनी का शक्तिपीठ, वक्रेश्वर, पश्चिम बंगाल
27. नलहाटी शक्तिपीठ, बीरभूम, बंगाल
28. फुल्लारा देवी शक्तिपीठ, अट्टहास, पश्चिम बंगाल
29. नंदीपुर शक्तिपीठ, पश्चिम बंगाल
30. युगाधा शक्तिपीठ- वर्धमान, बंगाल
विज्ञापन

5 of 6
कामाख्या देवा। - फोटो : अमर उजाला
31. कलिका देवी शक्तिपीठ, बंगाल
32. कांची देवगर्भ शक्तिपीठ, कांची, पश्चिम बंगाल
33. भद्रकाली शक्तिपीठ, तमिलनाडु
34. शुचि शक्तिपीठ, कन्याकुमारी, तमिलनाडु
35. विमला देवी शक्तिपीठ, उत्कल, उड़ीसा
36. सर्वशैल रामहेंद्री शक्तिपीठ, आंध्र प्रदेश
37. श्रीशैलम शक्तिपीठ, कुर्नूर, आंध्र प्रदेश
38. कर्नाट शक्तिपीठ, कर्नाटक
39. कामाख्या शक्तपीठ, गुवाहाटी, असम
40. मिथिला शक्तिपीठ, - भारत नेपाल सीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नैना देवी - फोटो : SOCIAL MEDIA
41. चट्टल भवानी शक्तिपीठ, बांग्लादेश
42. सुगंधा शक्तिपीठ, बांग्लादेश
43. जयंती शक्तिपीठ, बांग्लादेश
44. श्रीशैल महालक्ष्मी, बांग्लादेश
45. यशोरेश्वरी माता शक्तिपीठ, बांग्लादेश  
46. इन्द्राक्षी शक्तिपीठ, श्रीलंका  
47. गुहेश्वरी शक्तिपीठ, नेपाल
48. आद्या शक्तिपीठ, नेपाल
49.दंतकाली शक्तिपीठ- नेपाल
50. मनसा शक्तिपीठ,तिब्बत
51. हिंगुला शक्तिपीठ-पाकिस्तान 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें