Cities Named After Durga Maa: देशभर में देवी पूजा की जाती है। नवरात्रि के मौके पर माता दुर्गा की नौ दिन उपासना होती है। इस दौरान भारत के कई शहरों में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। लोग घटस्थापना, दुर्गा अष्टमी, महानवमी और दुर्गा पूजा में शामिल होते हैं। शहरों में कई देवी मंदिर और सिद्ध शक्तिपीठ भी हैं, जिनके दर्शन के लिए भक्त जाते हैं। जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी धाम से लेकर विंध्याचल और महियर समेत कई प्रसिद्ध देवी मंदिर हैं, जिनकी महिमा देशभर में है।
हालांकि देवी मां के मंदिरों के अलावा कुछ शहर ऐसे हैं, जिनकी पहचान ही मां दुर्गा के नाम पर है। देश में कई ऐसे शहर हैं, जिनका नाम का माता दुर्गा के नाम पर रखा गया। लोग बच्चों के नाम किसी भगवान या देवी के नाम पर रखते हैं। लेकिन इस लेख के माध्यम से उन शहरों के बारे में जानिए जिनके नाम माता दुर्गा के नाम पर रखे गए। यहां देवी के नाम वाले प्रसिद्ध शहरों के बारे में बताया जा रहा है।