फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत कम लोग जानते हैं गोवा की इन जगहों के बारे में, यहां है खूबसूरती का असली खजाना

Wed, 23 Oct 2019 03:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
सैर का लुत्फ उठाने वाले हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखते हैं। जिसमें मौसम सबसे जरूरी चीज है क्योंकि कहीं घूमने के लिए उस खास जगह के मौसम की बड़ी अहमियत होती है। अगर आप गोवा घूमने की सोच रहे हैं तो नवंबर का मौसम इस जगह के लिए बिल्कुल सही है। गोवा के बीचों पर घूमने के लिए गर्मी और बारिश का मौसम सही नही होता है। तो अगर आप आने वाले महीने में गोवा की सैर के बारे में सोच रहें हैं तो यहां पर कुछ ऐसे बीच हैं जो देखने में बेहद सुंदर हैं लेकिन इन जगहों पर बहुत कम लोग जाते हैं। तो चलिए जानते हैं गोवा के कुछ ऐसी बीच जिनके बारे में आपने पहले नहीं सुना होगा लेकिन इनकी सुंदरता देखने लायक है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
अगोंडा बीच
पणजी से 70 किमी दूर बने इस बीच को देखना बेहद दिलचस्प है। समुद्र की लहरों के किनारे शांत में समय बिताने के लिए ये बीच बिल्कुल मुफीद है। इस बीच के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। यहां पर भी आप सर्फिंग, कैंपिग और स्कीईंग जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। अगोंडा बीच जाने के लिए आप चाहे तो बस, कैब या फिर अपनी गाड़ी से पहुंच सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
बटरफ्लाई बीच
बटरफ्लाई बीच तक पहुंचना बहुत आसान नहीं है लेकिन एक बार जब आप बटरफ्लाई बीच पर पहुंच जाएंगे तो आपको एहसास होगा कि ये जगह कितनी खूबसूरत है। बटरफ्लाई बीच तक आप रोड के माध्यम से नहीं पहुंच सकते हैं क्योंकि यहां पर जाने के रास्ते में घना जंगल है। अगर आपको इस बीच की सैर करनी है तो सबसे पहले पालोलेम बीच जाना होगा। यहां से बोट के जरिए बटरफ्लाई बीच पहुंचा जा सकता है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो एक बार इस जगह पर जरूर जाएं। यहां पर आपको डॉल्फिंस, क्रैब्स और गोल्डफिश बहुत आसानी से दिख जाएंगे। इस बीच को सीक्रेट बीच के नाम से भी जाना जाता है। इस बीच का नाम बटरफ्लाई बीच इसलिए पड़ा क्योंकि यहां पर बहुत से तितली की प्रजातियां दिख जाती है और साथ ही इस बीच की आकृति भी तितली जैसी लगती है।  

 

4 of 6
- फोटो : pixa
होल्लांत बीच
इस बीच के बारे में भी बहुत कम लोग ही जानते हैं। यहां पर सैलानियों की भीड़ बहुत ही कम होती है तो अगर आपको समुद्र की अठखेलियां करती लहरों को देखना है तो ये बीच बिल्कुल सही है। पणजी से मात्र 27 किमी दूर बने इस बीच तक पहुंचना बहुत आसान है। अगर आप को तैराकी पसंद है तो यहां पर आप समुद्र में तैराकी का आनंद उठा सकते हैं। होल्लांत बीच पर कयाकिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
बेतूल बीच
गोवा की सैर के लिए जा रहें हैं तो केवल प्रसिद्ध बीचों को ही नहीं बल्कि इन अंजान बीचों की सैर पर भी जरूर जाएं। क्योंकि इन्हीं जगहों से प्रकृति के सुंदर नजारें दिखते हैं। इन्हीं में से एक है बेतूल बीच। बेतूल बीच पणजी से लगभग 50 किमी दूर है। यहां पर बस से भी जा सकते हैं लेकिन अगर आप प्राइवेट टैक्सी या कैब से जाएंगे तो बढ़िया रहेगा क्योंकि यहां पर बसों की सर्विस बहुत कम है। अगर आप सीफूड के शौकीन है तो यहां पर आपको एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट सीफूड खाने को मिलेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
बेतालबाटीम बीच
पणजी से करीब 38 किमी दूर बने इस बीच को सूर्यास्त के समय देखना दिलचस्प होता है। इसलिए इस बीच को सनसेट बीच भी कहा जाता है। दक्षिणी गोवा के इन बीचों पर बहुत ही कम भीड़भाड़ नजर आएगी लेकिन इन बीचों की सुंदरता जरूर आकर्षित करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें