फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: हर सावन सोमवार पर करें इन पांच हरित धामों की यात्रा, जहां प्रकृति और भक्ति दोनों मिलती है

Fri, 11 Jul 2025 12:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan Somwar यहां ऐसे 5 हरित शिव धामों के बारे में बता रहे हैं, जहां सावन सोमवार पर जाकर आप न सिर्फ बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं, बल्कि प्रकृति के साथ आत्मिक शांति का अनुभव भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सावन शिव मंदिर - फोटो : Instagram
Sawan 2025: सावन का पावन महीना आते ही भोलेनाथ की भक्ति में डूबे श्रद्धाल शिव धामों की यात्रा करना अपना सौभाग्य मानते हैं। खासकर सावन के सोमवार के दिन शिव मंदिरों और शिवालयो के दर्शन के लिए भक्त पहुंचते हैं। सावन का महीना केवल आध्यात्मिक अनुभव ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य का महीना है, जो आपको ऐसे स्थलों की ओर ले जाता है, जहां आध्यात्मिक शांति के साथ प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिले। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर इस स्थलों में हरियाली, पहाड़, झरने और शांत वातावरण के बीच भक्त ईश्वर का ध्यान लगाता है। यहां ऐसे 5 हरित शिव धामों के बारे में बता रहे हैं, जहां सावन सोमवार पर जाकर आप न सिर्फ बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं, बल्कि प्रकृति के साथ आत्मिक शांति का अनुभव भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक - फोटो : Instagram
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग

महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग घने जंगलों और गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। यह शिव धाम मानसून में हरियाली से भर जाता है। यहां सावन में भारी संख्या में भक्त आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बैजनाथ मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ मंदिर

हिमाचल प्रदेश में बैजनाथ मंदिर स्थित है। हिमालय की गोद में बसा ये शिव धाम न सिर्फ भक्ति का केंद्र है, बल्कि मानसून में बादलों और पहाड़ियों के बीच इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है।

4 of 6
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग है। ये 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर एलोरा की गुफाओं के पास स्थित है और सावन में यहां की हरियाली और शिव पूजा एक अलौकिक अनुभव देती है।
विज्ञापन

5 of 6
शिव मंदिर - फोटो : Instagram
अयोध्या के शिव मंदिर

अयोध्या में भगवान शिव के दो प्रमुख मंदिर है, नागेश्वरनाथ मंदिर और पंचमुखी महादेव मंदिर। नागेश्वरनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यह राम की पेड़ी के पास स्थित है। वहीं पंचमुखी महादेव मंदिर गुप्तार घाट पर स्थापित है। सरयू नदी किनारे स्थित यह शिव धाम सावन में भक्तों से भर जाता है और हरियाली इसे विशेष बना देती है। यह प्राचीन मंदिर लाल बलुआ पत्थर से बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीलकंठ महादेव - फोटो : instagram
नीलकंठ महादेव

उत्तर प्रदेश के ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव का मंदिर है। यह मंदिर पर्वतीय रास्तों, झरनों और घने जंगलों के बीच स्थित यह धाम रोमांच और भक्ति का अद्भुत संगम है।


Sawan Mela 2025: सावन में लगते हैं भारत के ये पांच सबसे बड़े मेले, भक्तों की भीड़ देख दंग रह जाएंगे!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें