IRCTC Sawan Special Trains 2025 : सावन का महीना शिवभक्तों के लिए आस्था, भक्ति और यात्रा से भरा होता है। इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं, जिसमें गंगा जल लेकर वह शिव मंदिरों, ज्योतिर्लिंग व शिवालयों तक पैदल यात्रा करके पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान भोलेनाथ के भक्त बाबा बैद्यनाथ धाम, केदारनाथ, उज्जैन और अन्य शिवधामों की तीर्थयात्रा पर भी निकलते हैं। ऐसे में रेलवे भी विशेष सावन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है ताकि भक्तों को सफर में सुविधा मिल सके।
भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा इस साल भी IRCTC की ‘सावन स्पेशल ट्रेनें’ चलाई जा रही है। अगर आप सावन 2025 में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी की इन सावन स्पेशल ट्रेनों को जरूर देखें। ये ट्रेनें सिर्फ सफर नहीं, बल्कि भक्ति का अनुभव भी कराएंगी। अपनी यात्रा को सरल, सुरक्षित और आध्यात्मिक बनाने के लिए इस सावन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग अभी से कर सकते हैं।