फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं

Wed, 31 Dec 2025 11:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2026: अगर आप आज कहीं घूमने निकल रहे तो कुछ बातों का ध्यान रखें। क्योंकि आगरा से लेकर उदयपुर तक इतनी ज्यादा भीड़ है कि लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। 
विज्ञापन
1 of 6
साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं - फोटो : Adobe stock
New Year 2026: आज साल का आखिरी दिन है। ऐसे में लोग नए साल का स्वागत करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने निकल रहे हैं। अगर आप आज कहीं घूमने निकल रहे हैं, तो खबर खास आपके लिए ही होने वाली है। क्योंकि, आगरा, जयपुर, शिमला, नैनीताल और उदयपुर जैसे प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पर भारी भीड़ ने यात्रा को मुश्किल बना दिया है।

नए साल की छुट्टियों के कारण इन शहरों में लोगों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि सड़कें जाम हैं, ट्रैफिक धीमा चल रहा है और पर्यटन स्थल पूरी तरह से भरे हुए हैं। ऐसे में यात्रा करते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी यात्रा सुखद और सुरक्षित रहे।

ये भीड़ न केवल ट्रैफिक की समस्या पैदा कर रही है, बल्कि कई बार लोगों को सही समय पर अपनी मंजिल तक पहुंचने में भी कठिनाई हो रही है। अगर आप भी ऐसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जा रहे हैं, तो कुछ सावधानियां बरतकर अपनी यात्रा को और भी आरामदायक बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं - फोटो : Adobe Stock
 होटल की अग्रिम बुकिंग हो तभी जाएं

यात्रा पर जाने से पहले होटल की अग्रिम बुकिंग बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज-कल टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर भारी भीड़ रहती है और बिना बुकिंग के आपको होटल में रूम नहीं मिल सकता। इसलिए अगर आपकी बुकिंग पहले से ही है, तो ही यात्रा के लिए निकलें। इससे आपको बिना किसी चिंता के यात्रा का आनंद लेने का मौका मिलेगा। अगर बुकिंग अभी तक नहीं की है तो आज कर लें पहले, तब निकलें।  

 
विज्ञापन

3 of 6
साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं - फोटो : Instagram
समय से पहले निकलें

सुबह का समय सबसे अच्छा होता है क्योंकि इस समय ट्रैफिक कम होता है और आप अधिक आराम से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही यदि आप प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर जा रहे हैं, तो समय से पहले पहुंचकर आप कम भीड़ का सामना करेंगे और साइट्स का आनंद बगैर किसी परेशानी के ले सकते हैं। अगर सुबह जल्दी निकलते हैं, तो दिन के शुरुआती घंटों में आप अधिक जगहों को देख सकते हैं।

 

4 of 6
साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं - फोटो : Adobe
सुरक्षा का ध्यान रखें

भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थलों पर अपने सामान की सुरक्षा पर खास ध्यान दें। पैसों और कीमती सामान को हमेशा अपनी नजर के सामने रखें। बैग को अच्छी तरह से बंद रखें और किसी अजनबी को अपना सामान न दें। भीड़ में इधर-उधर भटकने से बचें और अपने साथियों से संपर्क बनाए रखें। अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो सुरक्षा के लिए ट्रैवल एजेंसी से गाइड और लोकेशन की जानकारी लें। बेशक यात्रा का मज़ा लेना ज़रूरी है, लेकिन सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

 
विज्ञापन

5 of 6
साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं - फोटो : Adobe Stock
ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखें

यात्रा करते समय ट्रैफिक का हाल जरूर चेक करें, खासकर यदि आप बड़े शहरों या लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर जा रहे हैं। गूगल मैप्स या अन्य ट्रैफिक अपडेट ऐप्स का इस्तेमाल करें ताकि आपको ट्रैफिक की स्थिति का सही समय पर अंदाजा हो सके। यदि रास्ते में जाम का खतरा हो, तो आप वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही मौसम की जानकारी भी जरूरी है, क्योंकि बारिश या बर्फबारी जैसी स्थितियां आपकी यात्रा को प्रभावित कर सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साल के आखिरी दिन ट्रिप पर जा रहे हैं? भीड़ से बचने के लिए ये सावधानियां अपनाएं - फोटो : instagram
खाने-पीने का ध्यान रखें

लंबी यात्रा के दौरान खाने-पीने की समस्याएं पैदा हो सकती हैं, खासकर यदि आप रास्ते में कहीं दूरस्थ जगह से गुजर रहे हैं। हमेशा पानी और पैक्ड फूड अपने पास रखें, ताकि जब भूख लगे, तो आप बिना किसी परेशानी के इसे खा सकें। खासकर अगर आपके पास समय कम है और आप टूरिस्ट स्पॉट पर जाना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप सही तरह का स्नैक या भोजन लेकर चलें। ये न सिर्फ आपको ऊर्जा देगा, बल्कि आपको असुविधा से भी बचाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें