Year Ender 2025: नया वर्ष 2026 आने वाला है और अब वक्त है वर्ष 2025 को अलविदा कहने का। ये साल कई अच्छी-बुरी यादों का रहा। इस वर्ष की यादें सिर्फ आपके दिल में नहीं, बल्कि उन जगहों पर भी बस गईं, जहां लोग घूमने और खूबसूरत वक्त बिताने पहुंचे। भारत में कई जगह ऐसी हैं, जहां साल भर पर्यटकों का जमावड़ा रहा। हालांकि ये वह साल था जब भारतीय यात्रियों ने भीड़ से दूर, शांति से भरे, सांस्कृतिक गहराइयों और स्थानीय अनुभवों वाले पर्यटन स्थलों की ओर रुख किया। सोशल मीडिया रील्स, जेन-जी एस्थेटिक ट्रैवल गोल और मिलेनियम की माइंडफुल जर्नी ने भारत के पर्यटन नक्शे को बिल्कुल नए ट्रेंड की ओर मोड़ा।
2025 के ट्रैवल ट्रेंड ने स्पष्ट किया कि यात्रा सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि महसूस करने निकले थे। शोर से दूर शांत पहाड़, इतिहास से भरे पुराने शहर, प्रकृति की गोद में बसे छोटे गांव और आध्यात्मिकता की खुशबू से भरे कस्बे ये सभी इस साल भारत के सबसे ज्यादा चर्चित और पसंद किए गए गंतव्य बने। आइए जानते हैं, वे कौन-से भारतीय पर्यटन स्थल रहे जिनकी तस्वीर पूरे साल सोशल मीडिया पर छाईं रहीं और जिनकी ओर देश-विदेश के यात्रियों ने सबसे अधिक कदम बढ़ाए।