सबरीमाला
- फोटो : Istock
सबरीमाला मंदिर कब जाएं
भगवान श्री अय्यप्पा के दर्शन के लिए सबरीमाला मंदिर जाना चाहते हैं तो पर्यटक नवंबर से जनवरी महीने के बीच यहां जा सकते हैं। तीर्थ यात्रा नवंबर के महीने में शुरू होती है और जनवरी में समाप्त होती है। तीर्थयात्रा के मौसम में मंडला पूजा और मकरविलक्कू दो मुख्य कार्यक्रम होते हैं। मंदिर केवल मंडल पूजा, मकरविलक्कू, हर मलयालम महीने के पहले पांच दिनों और विशु के दिनों में पूजा के लिए खुला रहता है, बाकी शेष वर्ष मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहता है।