फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून के लिए ये जगह है बेहद खूबसूरत, देखते ही हो जाएंगे रोमांटिक

Tue, 18 Dec 2018 03:55 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
वियाना - फोटो : instagram
विज्ञापन

शादी के बाद अगर आप हनीमून प्लान कर रहे और पत्नी के साथ बेहद खूबसूरत और रोमांटिक जगह जाना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी ही खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे। नए जोड़े के लिए वियना एक बेहतर हनीमून डेस्टिनेशन है। यह शहर बेहद ही रोमांटिक और खूबसूरत है। लड़कियां यहां आने के बाद खुद को परी से कम नहीं समझती। शहर को कुछ इस तरह से  सजाया गया है जिसे देख आप भी रोमांटिक हो उठेगें। तो आइए जानते है, आखिर क्या है वियना की खासियत 

विज्ञापन

 वियना की शाही महल, - फोटो : instagram
वियना के शाही महल,कॉफी हाउस,संग्राहालय फूलों के खूबसूरत बाग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस शहर में नए शादीशुदा जोड़े के लिए बहुत कुछ ऐसा उपलब्ध है,जिसे देखने के बाद ऐसा लगता है बचपन की परियों की कहानी,राजाओं का महल सबकुछ सच हो रहा है।यहां की खूबसूरती के बीच हनीमून का आनंद लेना बेहद शानदार होता है। 

वियाना की घोड़ा गाड़ी - फोटो : instagram
यहां के खुशनुमा माहौल में नए जोड़े को प्राइवेसी ज्यादा मिलती है। बता दें नवविवाहितों को लुभाने के लिए यहां बहुत खूबसूरत चीजे हैं। जो लोगों को अपने तरफ लुभाती है।यहां की पत्थरों से बनी गलियां और घूमाव दार सड़के और पुराने जमाने की बनी पेंटिग,सड़को के किनारे घोड़ा गाड़ी पर सवार कपल को देखना बहुत ही रोमांचक दृश्य होता है। 

वियाना की खूबसूरती - फोटो : instagram
बसंत आते ही वियाना की खूबसूरती जादुई तरीके से बढ़ने लगती है। हनीमून मनाने वालों के लिए इसे बेहतर जगह क्या होगा। वियाना का यह नजारा लोगों के दिल को छू लेता है। यहां वॉक्सगार्टन बगीचे में 400 किस्म के गुलाब के फूल खिलते हैं। फूल की खूशबू आस-पास के माहौल को रोमांटिक बना देती है। फूलों की खूशबू से लोग आकर्षित होकर वहां पहुंच जाते है। 

घोड़े गाड़ी की सवारी - फोटो : instagram
रोमांस में डूबे लोगों के लिए यहां बहुत सी ऐसी चीजें है जो उनके हनीमून को यादगार बना देती है। वहां की परंपरागत घोड़ा गाड़ी की सवारी जो लोगों को वहां की हवेलियां और महलों की सैर कराता है। घोड़ा गाड़ी की सवारी करते नए कपल खुद को राजा-रानी से कम नहीं समझते। 
विज्ञापन

वियाना - फोटो : instagram
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में अंगूर के बगीचे सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। पर्यटक इस  बगीचें में घूमने और यहां के मीठे अंगूर को चखने के लिए जरूर आते हैं। वियना में भारतीय  लोगों की पसंद का शुद्ध शकाहारी भोजन मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें