फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Parade: पानी की बोतल से लेकर चार्जर तक, जानें परेड के दौरान क्या लेकर नहीं जा सकते ?

Sun, 25 Jan 2026 11:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Parade Security Guidelines Delhi: अगर आप गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने जा रहे हैं तो कुछ चीजें अपने बैग में भूल से भी न रखें। वरना आपको पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
परेड देखने जा रहे हैं, ये चीजें बैग में भूल से भी न रखें - फोटो : अमर उजाला
Parade Security Guidelines Delhi: 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड देश की एकता और शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही परेड स्थल पर पहुंचते हैं।

दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां कड़े इंतजाम करती हैं। इस बार भी परेड के दौरान चार-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और हर एंट्री पॉइंट पर सघन जांच की जाएगी। सुरक्षा कारणों से कुछ वस्तुओं को परेड स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

अगर कोई दर्शक प्रतिबंधित सामान लेकर पहुंचता है तो उसकी एंट्री रोकी जा सकती है या सामान जब्त किया जा सकता है। ऐसे में परेड देखने जाने से पहले ये जानना जरूरी है कि कौन-कौन सी चीजें बैग में नहीं रखनी चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

2 of 7
इन चीजों पर लगी रोक - फोटो : adobe stock
इन चीजों पर लगी रोक
  • परेड में जाते समय बैग और सामान को लेकर खास सतर्कता बरतनी जरूरी है। 
  • सुरक्षा नियमों के अनुसार बड़े बैग, बैगपैक, हैंडबैग या किसी भी तरह का पाउच परेड स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होती। 
  • बेहतर होगा कि दर्शक बिना किसी अतिरिक्त सामान के ही आयोजन स्थल पर पहुंचें।
  • इससे सुरक्षा जांच के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।

 
विज्ञापन

3 of 7
इन चीजों पर लगी रोक - फोटो : adobe
  • खाने और पीने की चीजों पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है। 
  • पानी की बोतल, स्नैक्स, टिफिन, थर्मस या फ्लास्क जैसी वस्तुएं परेड क्षेत्र के अंदर नहीं ले जा सकते। 
  • बाहर से लाया गया कोई भी खाद्य पदार्थ सुरक्षा कारणों से जब्त किया जा सकता है।

 

4 of 7
इन चीजों पर लगी रोक - फोटो : Freepik.com
  • तंबाकू और नशीली चीजें भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहती हैं। 
  • सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, शराब या किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ साथ रखने पर कार्रवाई हो सकती है।
  • ये सामान मिलने पर आपको प्रवेश से भी रोका जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
इन चीजों पर लगी रोक - फोटो : Freepik
  • नुकीले या धारदार सामान को सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है।
  •  चाकू, कैंची, ब्लेड, नेल कटर या कोई भी तेज चीज परेड स्थल पर ले जाना मना है।

 
विज्ञापन

6 of 7
इन चीजों पर लगी रोक - फोटो : Lockly
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर भी सख्त नियम लागू रहते हैं। 
  • लैपटॉप, टैबलेट, प्रोफेशनल कैमरा, ड्रोन, पावर बैंक जैसी वस्तुएं अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती। 
  • केवल मोबाइल फोन ही साथ रखा जा सकता है।
  • इसके अलावा माचिस, लाइटर, पटाखे, स्प्रे बोतल, छाता और खिलौने जैसी अन्य वस्तुएं भी प्रतिबंधित सूची में शामिल होती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन चीजों पर लगी रोक - फोटो : instagram
ये चीजें लेकर जाएं

परेड देखने जाने वाले दर्शक केवल वैध फोटो पहचान पत्र, एंट्री पास और सामान्य मोबाइल फोन ही अपने साथ रखें, ताकि सुरक्षा जांच आसानी से पूरी हो सके और कार्यक्रम का आनंद बिना किसी परेशानी के लिया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें