Religious Travel Places: भारत अध्यात्म, धर्म और आस्था का देश है, जहां कई सारे तीर्थ स्थल हैं। इन तीर्थ स्थलों की अपनी मान्यताएं और परंपराएं हैं। हर साल दूर दराज से श्रद्धालु इन तीर्थ स्थलों पर पहुंचते हैं। अधिकतर लोग परिवार के साथ तीर्थ स्थलों पर जाते हैं। तीर्थ स्थल पर पहुंचकर न केवल उनकी आस्था को संतुष्टी मिलती है, बल्कि दिल को सुकून भी मिलता है। अधिकतर तीर्थ स्थल प्राकृतिक नजारों के बीच में बसे हैं। ऐसे में यहां की खूबसूरती भी मनमोहक होती है। लेकिन इन तीर्थ स्थलों पर पहुंचने और मंदिर में ईश्वर के दर्शन करने के लिए रास्ते लंबे और जटिल भी होते हैं। कई तीर्थ स्थल पहाड़ों पर बसे हैं। ऐसे में इन जटिल रास्तों पर हर किसी का चलना आसान नहीं होता। उन्हें खच्चर-घोड़ों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार लोगों के पास समय कम होने के कारण वह इन लंबे और जटिल मार्ग पर जाने से चूक जाते हैं। ऐसे में तीर्थ स्थलों पर अब हेलीकॉप्टर की यात्रा की सुविधा भी मिलने लगी है। जानते हैं भारत के ऐसे तीर्थ स्थलों के बारे में जहां हेलीकॉप्टर से यात्रा की सुविधा मिलती है, ताकि कम समय में आसानी से आप मंदिर के दर्शन कर सकें।