अयोध्या कैसे पहुंचे?
- फोटो : Freepik
अयोध्या कैसे पहुंचे?
आप रेल मार्ग के जरिए अयोध्या जा सकते हैं। अयोध्या जंक्शन देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। दिल्ली से फैजाबाद एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अयोध्या रवाना होती है। इसके अलावा लखनऊ से इंटरसिटी एक्सप्रेस जाती है। अयोध्या के लिए रेल के सफर का खर्च सामान्य श्रेणी में 300 से 700 रुपये है।
बस से यात्रा
कम पैसों में यात्रा करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें अयोध्या के लिए नियमित रूप से उपलब्ध हैं। लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से सीधी बस सेवा है जिसका किराया बस के प्रकार के अनुसार 150 रुपये से 500 रुपये के बीच में हो सकता है।
फ्लाइट से यात्रा
अयोध्या से करीबी हवाई अड्डा शहर का मंगल पांडे एयरपोर्ट है या लखनऊ एयरपोर्ट से भी अयोध्या का सफर तय कर सकते हैं। अयोध्या से लखनऊ की दूरी लगभग 134 किमी दूर है, जिसका सफर टैक्सी या बस से किया जा सकता है। फ्लाइट का किराया दिल्ली या शहर के अनुसार 2000 से 5,000 रुपये तक हो सकता है।