Family Trip
- फोटो : Freepik
रक्षाबंधन पर ट्रिप प्लान करते समय इन बातों का रखें ध्यान
मानसून में यात्रा करते समय खूबसूरत मौसम के साथ कुछ चुनौतियां भी हो सकती हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में अचानक बारिश, भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए यात्रा से पहले,
- मौसम का ताजा अपडेट जरूर चेक करें।
- पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क और यात्रा एडवायजरी देखें।
- रेनकोट और वाटरप्रूफ फुटवियर साथ रखें।
- बच्चों और बुजुर्गों की जरूरत का सामान पैक करें।
- होटल और परिवहन की बुकिंग पहले कर लें।
- नदी, झरने और तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से बचें।
- खराब मौसम होने पर स्थानीय प्रशासन की सलाह को प्राथमिकता दें।
ध्यान रखें: किसी भी डेस्टिनेशन को चुनने से पहले अपनी फैमिली के सदस्यों की उम्र, स्वास्थ्य, travel comfort और मौसम की स्थिति के अनुसार फैसला करें।