फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खूबसूरत आईलैंड पर परिवार सहित छुट्टी मनाने गए थे राजीव गांधी , आप भी मना सकते हैं वेकेशन

Thu, 09 May 2019 02:18 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली का संबोधन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा मनाए गए वेकेशन का जिक्र किया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी युद्धपोत आईएनएस विराट को टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल कर छुट्टी मनाने लक्षद्वीप के पास मौजूद बंगाराम द्वीप गए थे। बंगाराम द्वीप ढेर सारी प्रकाृतिक खूबसूरती को समेटे हुए है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बंगाराम द्वीप केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप का हिस्सा है। भारत की राजधानी दिल्ली से करीब दो हजार की किलोमीटर की दूरी पर है और कोचीन से करीब 465 किलोमीटर की दूरी पर है। इस द्वीप के बीच में खारे पानी का एक बड़ा सा तालाब स्थित है। इसके चारों ओर केवड़े और नारियल के पेड़ मौजूद हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बंगाराम द्वीप पर साल 1974 में टूरिज्म की शुरूआत हुई थी। जब यहां पर आईलैंड के बीच रिजॉर्ट की शुरुआत हुई थी। पहले यहां पहुंचना मुश्किल था क्योंकि यहां तक आने के लिए कॉमर्शियल फ्लाइट की व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद जब कोच्चि से अगत्ती तक हवाई यात्रा का शुरुआत की गई उसके बाद यहां पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी। 

4 of 5
अगर अब आप भी बंगाराम द्वीप पर छुट्टी मनाने का प्लान कर रहे हैं तो बेहतरीन फैसला है आपका। आपको यहां पर ढेर सारे खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। समुद्र के बीच पर दूर तक फैली रेत, ताड़ के पेड़, सुहावना मौसम, खूबसूरत सनसेट का दृश्य। यहां बहुत कुछ है जो आपके मन को मोह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप यहां पर स्कूबा डाइविंग, गोताखोरी, डीप सी फिशिंग जैसे एडवेंचर कर सकते हैं। परिवार व पार्टनर के साथ सुकून भरा पल बिता सकते हैं। अगर आप फ्लाइट के जरिए आना चाहते हैं तो बंगाराम द्वीप से नजदीकी एयरपोर्ट अगत्ती एयरपोर्ट है। इसके अलावा आप कोचीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से भी बंगाराम द्वीप पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें