फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pregnancy Travel Tips: प्रेगनेंसी के दौरान करने जा रही हैं सफर, तो रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 24 Apr 2022 05:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गर्भवती महिला के लिए ट्रैवल टिप्स - फोटो : Istock
Pregnancy Travel Tips in Hindi: घूमने का शौक रखने वाले अक्सर वीकेंड या किसी छुट्टी के मौके पर यात्रा का प्लान बना लेते हैं। लेकिन साथ में अगर गर्भवती महिला हो तो ऐसे में घूमने का मन होते हुए भी आपको प्लान कैंसिल करना पड़ता है। दरअसल, गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। गर्भवती इस अवस्था में शारीरिक और मानसिक समस्याएं झेलती हैं। छोटी सी गलती से प्रेगनेंसी और शिशु पर असर पड़ सकता है। इसलिए उन्हें काफी एहतियात बरतने की जरूरत होती है। वैसे तो गर्भावस्था के समय ज्यादातर महिलाओं को यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर किसी कारण से गर्भवती महिला को यात्रा करनी पड़ जाए तो उन्हें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं गर्भवती महिला को यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

2 of 6
गर्भवती महिला के लिए ट्रैवल टिप्स - फोटो : iStock
गर्भवती महिला के लिए ट्रैवल टिप्स

-प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती किस ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने वाली है, इस बारे में उन्हें अपने डॉक्टर को बता कर उसकी सलाह लेनी चाहिए। जैसे, गर्भवती फ्लाइट, ट्रेन, बस या अन्य किसी वाहन से यात्रा करने की स्थिति में है या नहीं, इस बारे में पूरी जानकारी डॉक्टर से प्राप्त करें और उनके निर्देशों के मुताबिक ही यात्रा करें।
विज्ञापन

3 of 6
गर्भवती के लिए ट्रैवल टिप्स - फोटो : Istock
-यात्रा के दौरान गर्भवती महिला भारी सामान न उठाए। कम से कम लगेज अपने साथ ले जाएं, जिसे उठाने में वह सक्षम हों या फिर अपने साथ के लोगों की मदद लें। सामान को झुक कर उठाएं नहीं और न ही व्हील्स के सहारे खींचें।

4 of 6
गर्भवती के लिए ट्रैवल टिप्स - फोटो : Pixabay
-सफर के लिए घर के बने खाने की चीजों को पैक करें। हो सके तो बाहर का खाने से परहेज करें। सफर की थकान से बचने के लिए छाछ, नारियल पानी और भरपूर मात्रा में पानी पीती रहें।
विज्ञापन

5 of 6
गर्भवती महिला के लिए ट्रैवल टिप्स - फोटो : Pixabay
-आरामदायक कपड़े पहनकर सफर करें और अपने साथ भी ऐसे ही कपड़े लेकर जाएं। हील्स आदि भी न पहनें। फ्लैट या जूते सफर में साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्भवती महिला के लिए ट्रैवल टिप्स - फोटो : pixabay
-अगर रोड ट्रिप पर जा रही हैं, तो रास्ते में ब्रेक लेती रहें। किसी सुरक्षित जगह पर कार से उतरकर कुछ देर टहल लें। सीट बेल्ट जरूर लगाएं रखें। रोड ट्रिप पर जा रहीं गर्भवती अपने साथ कुशन जरूर रखें, जिसे कमर दर्द होने की स्थिति में उसे बैक पर रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें