फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KUMBH 2019: जानिए, सिर्फ 200 रुपए में कैसे कर सकते हैं क्रूज से प्रयागराज की सैर?

Thu, 10 Jan 2019 07:13 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
cruise - फोटो : Social Media
क्या आपको पता है कि इस बार आप कुंभ में क्रूज से प्रयागराज के दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं। यह सेवा शुरू हो गई है। श्रद्धालु महज 200 रुपए में क्रूज से प्रयागराज के दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं। दरअसल, कुंभ को शुरू होने में अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं। इस बार कुंभ 15 जनवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेगा। अगली स्लाइड में पढ़िए क्रूज सेवा कितने बजे मिलेगी..
विज्ञापन

2 of 7
प्रयागराज कुंभ 2019
इस बार कुंभ प्रयागराज में हो रहा है और पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा भव्य तैयारियां हैं। यह पहली बार हो रहा है जब प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालु क्रूज के जरिए आसपास के दर्शनीय स्थलों की सैर कर रहे हैं। अगली स्लाइड में पढ़ें कितना है किला घाट से सुजावट घाट का किराया?
विज्ञापन

3 of 7
प्रयागराज कुंभ 2019
किला घाट से सुजावन घाट के बीच क्रूज का किराया प्रति व्यक्ति 200 रुपये से 1200 रुपए के बीच है। इन दोनों घाटों की दूरी 18 किलोमीटर है। श्रद्धालुओं को क्रुज की सर्विस हर दिन सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक मिलेगी। क्रूज की हर राइड के बीच 30 मिनट का अंतराल है। 




 

4 of 7
प्रयागराज कुंभ 2019
क्रूज सेवा की शुरुआत हुए 5 दिन हो गए हैं। यह सेवा 5 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इसके अलावा निजी क्रूज भी गंगा और यमुना नदी में चल रहे हैं। क्रूज के अलावा श्रद्धालु छोटे मोटरबोट्स के जरिए प्रयागराज के दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए प्रयागराज के अलावा और कहां चलती है भारत में लग्जरी क्रूज
विज्ञापन

5 of 7
cruise service - फोटो : Social Media
भारत में आधुनिक सुविधाओं से लैस अंगरिया क्रूज भी चलती है। यह क्रूज मुंबई से गोवा तक चलती है।अंगरिया क्रूज में आठ कैटगिरी के रूम्स हैं। इस क्रूज पर 14 घंटे के यादगार सफर के दौरान आप स्विमिंग से लेकर डांस और कई दूसरी सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। इस लग्जरी क्रूज में डांस फ्लोर, स्पा, रेस्टोरेंट, पूल और डिलेक्स रूम्स हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
cruise service in india - फोटो : Social Media
अंगरिया क्रूज में आठ कैटगिरी के रूम्स हैं। इस क्रूज पर 14 घंटे के यादगार सफर के दौरान आप स्विमिंग से लेकर डांस और कई दूसरी सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। इस लग्जरी क्रूज में डांस फ्लोर, स्पा, रेस्टोरेंट, पूल और डिलेक्स रूम्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cruise service goa - फोटो : Social Media
इस क्रूज में टिकट की रेंज 4,300 रुपए से लेकर 12000 रुपए के बीच है। इस क्रूज पर आपको खाने की इतनी वैरायटी मिलेंगी कि आप खुद ही हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें