फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है इंडिया का वेनिस, यहां की खूबसूरती देखते रह जाते हैं विदेशी भी

Thu, 10 Jan 2019 04:18 PM IST
kapil sharma लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
udaipur - फोटो : Social Media
अगर आप वीकेंड पर घूमने की सोच रहे हैं और कोई जगह आपकी समझ में नहीं आ रही है तो फटाफट झीलों के शहर हो आएं। यहां आपको ऐसी बहुत सी जगहें मिल जाएंगी जहां आप कम वक्त में ज्यादा मौज-मस्ती कर सकेंगे और अपने घुमक्कड़ मन को शांत भी कर सकेंगे। अगली स्लाइड में पढ़ें कौन-सा है यह शहर
विज्ञापन

2 of 6
city place - फोटो : Social Media
झीलों का यह शहर उदयपुर है। यहां आपको पर्यटन के लिहाज से एक से बेहतर एक जगहें दिखेंगी। उदयपुर को पूर्व का वेनिस इसलिए ही नहीं कहा जाता है, एक बार आप देखकर तो आइए तब समझ आएगा यह शहर अपने आप में कितनी ऐतिहासिकता को समेटे हुए है। उदयपुर राजस्थान का सबसे बेहतरीन टूरिज्म डेस्टिनेशन है। अगली स्लाइड में पढ़िए उदयपुर में कहां-कहां सकते हैं घूम 

 
विज्ञापन

3 of 6
udaipur lake place - फोटो : Social Media
उदयपुर में आपको एक से एक टूरिस्ट अट्रैक्शन मिलेंगे। यहां के रॉयल होटल दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। यहां के लेक पैलेस और पिछोला लेक में आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। लेक पैलेस को जग निवास के नाम से भी जाना जाता है।  

4 of 6
udiapur - फोटो : Social Media
लेक पैलेस अब महल से शाही होटल में बदल चुका है। यहां बड़ी तादाद में विदेशी सैलानी आते हैं। इस पैलेस को महाराणा जगत सिंह ने 1743 में गीष्मकालीन निवास के तौर पर बनाया था। जग महल की वास्तुकला जटिल शिल्प कौशल की एक सुंदर बुनावट है।
विज्ञापन

5 of 6
udaipur tourist - फोटो : Social Media
आलीशान छतें, बड़े-बड़े आंगन, बाग और फव्वारे महल के सौंदर्य को कई गुना बढ़ा देते हैं। इस महल के कमरे गुलाबी पत्थर से बने हैं। यहां आप सुबह 10 बसे से लेकर शाम छह बजे तक बोटिंग कर सकते हैं। बोटिंग की कीमत आपको करीब 400 रुपए पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
city place udaipur - फोटो : Social Media

उदयपुर सिटी प्लेस पिछोहा झील के किनारे बसा है। यह विश्व के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसिस में से एक है। इस महल की वास्तुकला बेझोड़ है। सिटी प्लेस को देखने के लिए आपको अपनी जेब से 50 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। यह महल टूरिस्टों के लिए सुबह 9:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक खुला रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें