फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग सस्ते में घूम आएं 'स्टील सिटी' जमशेदपुर की ये पांच जगह, यहां देखने को है बहुत कुछ

Wed, 31 Jul 2019 10:56 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
जमशेदपुर को पूरी दुनिया में स्टील सिटी के नाम से पहचाना जाता है। टाटा ग्रुप ने इस शहर को निखारने में बहुत योगदान दिया है। देशभर में स्टील सिटी के नाम से फेमस झारखंड राज्य का जमशेदपुर शहर में घूमने के लिए बहुत कुछ है। आप यहां झील,खूबसूरत गार्डन, स्टेडियम, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, धार्मिक स्थल जगहों पर आप घूम सकते हैं। अलग-अलग जगहों पर घूमकर आप जमशेदपुर को करीब से जान सकते हैं। इसके साथ ही यहां का क्षेत्रीय खाना भी चख सकते हैं। तो चलिए जानते है जमशेदपुर में आप कौन-कौन से स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। ट्रेन से आप जमशेदपुर 20 घंटे में पहुंच सकते हैं और परिवार संग बजट वाली ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जुबली पार्क
जमशेदपुर का प्रसिद्ध जुबली पार्क टाटा स्टील ग्रुप द्वारा बनवाया गया है। इस शहर में जाने वाले लोग समय मिलते ही जुबली पार्क की सैर करने अवश्य जाते है। ये पार्क दिल्ली के राष्ट्रपति भवन जितना खूबसूरत है। इस पार्क में स्थित म्युजिकल फाउंटेन यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। यहां पर एक दो नहीं बल्कि सैकड़ो फाउंटेन के बीच तीन बड़े से फाउंटेन है। इस पार्क में स्केटिंग,कृत्रिम टापू,बोटिंग का मजा लिया जा सकता है। पार्क के अंदर कैफेटेरिया भी है।
 
विज्ञापन

3 of 6
डिमना लेक की सैर
डिमना लेक जमशेदपुर की प्रसिद्ध पहाड़ी दलमा की तलहटी में बना है। जमशेदपुर से इसकी दूरी लगभग तेरह किलोमीटर है। आप दोस्तों और परिवार के साथ फुर्सत के पलों का आनंद लेने के लिए डिमना लेक जा सकते है। यह एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां झील के आस-पास की जगह पर्यटन स्थल के हिसाब से डेवलोप किया गया है।

4 of 6
जेआरडी टाटा कॉम्पलेक्स
अगर आपने अबतक कभी सुकून से कोई स्टेडियम नहीं देखा है तो आप जेआरडी टाटा कॉम्पलेक्स स्टेडियम जा सकते है। यह बहुत बड़ा स्टेडियम है। यहां अधिकतर फुटबॉल मैच खेलें जाते है या एथलेटिक गेम्स और कॉम्पटिशन के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। यहां पर खिलाड़ियों को खेलने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं तथा अच्छा माहौल उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : twitter
दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी करीब 195 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई है। इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में आप लाल गिलहरी, जंगली मुर्गी,जंगली सुअर,कोटरा, हिरण,लकड़बग्घा,भालू,लंगूर और हाथी प्रमुखता से देख सकते है। इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की देख-रेख पर काफी काम हो रहा है। इस सेंचुरी को शिकारियों की पहुंच से बचाने के लिए यहां पर आनेवाले लोगों को कई टोल-नाका से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भुवनेश्वरी देवी का मंदिर
भुवनेश्वरी मंदिर के प्रति लोगों में बहुत आस्था है। इस मंदिर की यह मान्यता है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है। नवरात्र के दिनों में यहां आने वाले भक्तों की संख्या हजारों होती है। यहां प्रतिदिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। यदि आप जमशेदपुर जाएं तो इस मंदिर के दर्शन अवश्य करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें