फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बना लें मानसून सीजन में घूमने का प्लान, ये 5 'ऑफबीट' जगह पूरे साल के लिए तरोताजा कर देंगी

Tue, 21 May 2019 12:14 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों में खुद के लिए समय नहीं निकाला तो साल भर किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। इससे बेहतर है रोजमर्रा के जीवन से थोड़ा समय निकालें और घूमने के लिए जरूर जाएं। अगर अभी तक कोई प्लान नहीं बना पाए हैं तो इस बारिश के मौसम में बॉम्बे के आसपास की मनोरम जगह घूमने के लिए तैयार हो जाइए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
दमन 
मुंबई से 174 किलोमीटर दूर दमन सबसे अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इस शहर में पुर्तगाली कॉलोनी और पुराने आकर्षण का अनुभव ले सकते हैं। जिसमें पुरानी संस्कृति की झलक दिख जाएगी। साथ ही शहर में दो मशहूर बीच भी घूम सकते हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
मरूद जंजीरा 
रायगढ़ जिले के बगल में राजसी मुरुद-जंजीरा किला है जो छोटे से द्वीप पर स्थित है और मुंबई के पास एक बेहतरीन घूमने की जगह है।  मुंबई से 150 किमी की दुरी पर स्थित ये जगह शांति से समय बिताने के लिए बेस्ट है। यहां घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। साथ ही यहां आप घुड़सवारी भी कर सकते हैं। 

 

4 of 5
मालशेज घाट 
हरी-भरी घटियों के लिए मशहूर मुंबई के पास मालशेज घाट घूमने की बेहतरीन जगह है। ये पश्चिमी घाट में चारों ओर पहाड़ से घिरा है। मुंबई से इसकी दूरी 154 किमी है। जुलाई से सितंबर और अक्टूबर से मार्च तक घूमने के लिए समय अच्छा रहता है। साथ ही, हरिश्चंद्रगढ़, शिवनेरी किला और पिंपलगांव जोगा बांध भी घूम सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
झगतपुरी
पश्चिमी घाटों और शांत वातावरण के बीच बसा इगतपुरी मनोरम जगह है। मुंबई के पास स्थित सबसे सुंदर वेकेशन डेस्टिनेशन है। 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस खूबसूरत जगह घूमने का सही समय जून से सितंबर या नवंबर और मार्च के बीच है। यहां कैमल घाटी, अमृतेश्वर मंदिर, आर्थर लेक, कालसुबाई पीक, भाटसा रिवर वैली, त्रिंगलवाड़ी क़िला और धम्मगिरी घूम सकते हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें