फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछड़े हुए दोस्तों से मिलने का बना रहे हैं प्लान, तो वादियों वाली ये जगह है परफेक्ट

Tue, 21 May 2019 03:25 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
गर्मी के मौसम में सिर्फ घूमने का ही प्लान नहीं बनता बल्कि घूमने के बहाने दोस्तों के साथ 'गेट टुगेदर', परिवार के साथ समय बिताने और पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताने का मौका भी मिलता है। छुट्टियां ही ऐसा मौका होता है जब आप फुर्सत में अपनों के साथ किसी खूबसूरत जगह जाकर आराम से बातें कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बीच अपने बिछड़े हुए दोस्तों से मिलने की सोच रहे हैं तो प्लान कर लें 'गेट टुगेदर ट्रिप' जो हमेशा आपकी यादों में बनी रहेगी। 

 
विज्ञापन

2 of 4
होर्सले हिल्स खूबसूरत जंगलों के बीच बसा पहाड़ी इलाका है। यहां दूर -दूर तक पाए जाने वाले यूकलिप्टस के पेड़ इसे और आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा यहां पर वन्यजीवों की तकरीबन 133 प्रजातियां पाई जाती हैं। यानी कि होर्सले हिल्स पर प्रकृति मेहरबान है। मौसम, माहौल और दोस्तों की मस्ती ट्रिप को मजेदार बना देगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
होर्सले हिल्स को 'एनुगु मल्लम्मा कोंडा' के नाम से भी जाना जाता है। इस नाम के पीछे एक स्थानीय कहानी है। कहा जाता है कि यहां पर एक मल्लम्मा नाम की एक लड़की थी। जो हाथियों को चारा डालती थी। लेकिन एक दिन अचानक वह गायब हो गई। स्थानीय निवासियों ने उसकी बहुत खोज की लेकिन वो नहीं मिली। इसके बाद सभी ने उसके नाम का मंदिर बनाने का निर्णय लिया और 'एनुगु मल्लम्मा कोंडा' नाम से मंदिर की स्थापना कर दी। 

 
विज्ञापन

4 of 4
वायु मार्ग से हॉर्सले हिल्स पहुंचने के लिए निकटतम एयरपोर्ट बेंगलुरु है। ट्रेन से यात्रा करनी हो तो आप तिरुपति रेलवे स्टेशन से जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें