Diwali 2022: इस बार दिवाली उत्सव 23 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। दिवाली पांच दिनों का पर्व होता है, जिसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार नरक चतुर्दशी और दीपावली एक ही दिन पर है। ऐसे में चार दिन दीपों का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली के मौके पर लोग अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। घर से दूर दूसरे शहर में पढ़ाई और नौकरी के लिए जाते हैं। दीपावली में जब लोग अपने घर वापस आते हैं तो त्योहार की रौनक बढ़ जाती है। वैसे तो दिवाली पर लोग घर पर ही पूजा करते हैं लेकिन अगर आप लंबे समय से परिवार के साथ किसी ट्रिप पर नहीं गए हैं और इस बार दिवाली घर से बाहर किसी खूबसूरत जगह पर मनाना चाहते हैं तो भारत में दिवाली के मौके पर घूमने के लिए कुछ सुंदर शहर हैं। 22 अक्तूबर से वीकेंड शुरू हो रहा है। आप 22 तारीख से अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं। 22 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक ट्रिप पर जा सकते हैं। ये रहीं दिवाली पर घूमने के लिए खूबसूरत जगहें।