औली
- फोटो : instagram
औली, उत्तराखंड
इसे भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड कहते हैं। अगर बर्फ देखनी है, उस पर चलना है, गिरना है, फिर उठकर हंसना है तो औली जनवरी में परफेक्ट है। यहां की स्कीइंग स्लोप्स इंटरनेशनल लेवल की मानी जाती हैं। फ्रांस, जापान और ऑस्ट्रेलिया से आए स्की लवर्स यहां ट्रेनिंग और एडवेंचर के लिए पहुंचते हैं। नंदा देवी की बर्फीली चोटियों के सामने खड़े होकर लगता है, जैसे प्रकृति ने खुद तस्वीर खींच दी हो।