फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in November: नवंबर में देखनी है बर्फबारी तो भारत की इन जगहों की करें सैर

Tue, 19 Nov 2024 01:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नवंबर के महीने में बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो देश के कुछ ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां जा सकते हैं। यहां आपको उन हिल स्टेशनों के बारे में बताया जा रहा है, जहां नवंबर के महीने में स्नोफॉल होता है।
विज्ञापन
1 of 6
नवंबर में बर्फबारी देखने के लिए इन जगहों की करें सैर - फोटो : amar ujala
Snowfall in November 2024 : सर्दियों की शुरुआत हो गई है। नवंबर महीने से ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। सुबह और शाम के वक्त कड़कड़ाती ठंड महसूस होती है। वहीं धूप भी हल्की हो जाती है। तापमान में कमी और आसमान में धुंधलापन ठंडक का अहसास कराता है। इस मौसम में पहाड़ी स्थानों पर तापमान मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक कम हो जाता है। वहां ठिठुरन वाली ठंड देखने को मिल सकती है। सर्दियों में अधिकतर हिस स्टेशनों पर अत्यधिक बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो जाती है। बहुत ठंड बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। लेकिन नवंबर का महीना हिल स्टेशनों की सैर के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में ठंड तो होती ही है, लेकिन इतनी नहीं कि घूमने फिरने में समस्या आए। 

हालांकि लोग सर्दियों में हिल स्टेशन बर्फबारी देखने के लिए जाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप नवंबर के महीने में बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो देश के कुछ ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां जा सकते हैं। यहां आपको उन हिल स्टेशनों के बारे में बताया जा रहा है, जहां नवंबर के महीने में स्नोफॉल होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी
 
नवंबर  का महीना आते ही कश्मीर के गुलमर्ग में पहली बर्फबारी हुई है। पहली ही बर्फबारी में कश्मीर की वादियां बर्फ की चादर से ढक गई हैं। पहाड़ों पर ही नहीं, कश्मीर के मैदानों में बारिश होने से पर्यटकों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। बर्फबारी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अगर आप भी नवंबर के महीने में ठंडक का अहसास और बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो कश्मीर के गुलमर्ग की सैर करने जरूर  जाएं।
विज्ञापन

3 of 6
औली में बर्फबारी - फोटो : freepik
औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड के गढ़वाल की पहाड़ियों में स्थित औली एक स्कीइंग रिसॉर्ट है जो लगभग पूरे साल ही बर्फ से ढका रहता है। औली हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। नवंबर से फरवरी तक यहां का मौसम बेहद ठंडा और खूबसूरत होता है। हालांकि बहुत अधिक बर्फबारी का लुत्फ दिसंबर और जनवरी में उठा सकते हैं। अगर आप सर्दियों में बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर स्कीइंग रेस का मजा लेना चाहते हैं तो इस महीने औली जा सकते हैं।  

4 of 6
लेह में बर्फबारी - फोटो : Istock
लेह 

लेह लद्दाख में पूरे साल ही ठंडक रहती है। अक्तूबर से मार्च तक यहां का तापमान काफी गिर जाता है और सर्दियां आ जाती हैं। नवंबर से तो लद्दाख में माइनस में टेंपरेचर पहुंच जाता है। हालांकि सर्दियों में लेह लद्दाख पर्यटकों के लिए ऑफ सीजन हो जाता है। क्योंकि इस दौरान यहां बहुत अधिक सर्दी होती है। हालांकि पर नवंबर में लेह में बर्फबारी का आनंद लेने जा सकते हैं। लेकिन ज्यादा दूरदराज के इलाकों में नहीं जा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
रोहतांग पास, मनाली 

मनाली में अक्तूबर महीने से ही सर्दी शुरू हो जाती है। वैसे तो यहां ठंडी हवाएं पूरे साल ही महसूस की जाती है लेकिन अगर कड़कड़ाती ठंड और बर्फ के पहाड़ों के बीच मस्ती करनी है तो नवंबर के महीने में मनाली जाएं। यहां मनाली से कुछ किलोमीटर की दूरी पर रोहतांग पास में इस मौसम में बर्फबारी होनी शुरू हो जाती है। सफेद बर्फ की चादर के बीच फोटोग्राफी कराने के लिए ये वक्त और यह जगह दोनों ही उपयुक्त हैं। मनाली में घूमने की कई जगहें हैं। आप सिसू जा सकते हैं, अटल टनल पर तस्वीरें क्लिक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पहलगाम में बर्फबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
पहलगाम, कश्मीर

नवंबर के महीने में सबसे खूबसूरत बर्फबारी कश्मीर के कई शहरों में देखने को मिल सकती है। गुलमर्ग के अलावा पहलगाम में भी इस महीने में बर्फबारी होती है। रुई की तरह सफेद बर्फ जब आसमान से बारिश की बूंदे बनकर गिरती हैं तो ये नजारा अद्भुत होने के साथ ही स्वर्ग की अनुभूति कराता है। आप नवंबर में कश्मीर ट्रिप पर जा सकते हैं और यहां के खूबसूरत नजारों और दृश्यों को देखने के साथ ही बर्फबारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें