फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Fair: इस नवंबर लखनऊ में हो रहे हैं चार सांस्कृतिक उत्सव और मेले, न भूलें जाना

Sat, 16 Nov 2024 06:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखनऊ में लगने वाले मेले और महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है और लजीज पकवानों का स्वाद लेने के साथ ही तरह तरह के झूलों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं लखनऊ में नवंबर महीने में लगने वाले मेलों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ महोत्सव और मेला - फोटो : instagram
Lucknow Fair: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सैर के लिए शानदार मौसम शुरू हो गया है। नवंबर में हल्की सर्दी शुरू हो जाती है। इस मौसम में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। लखनऊ में सैर के लिए कई ऐतिहासिक स्मारक हैं, साथ ही खूबसूरत नजारों और कई एक्टिविटी वाले पार्क हैं। इन जगहों की सैर के साथ ही इस महीने में आप लखनऊ के मशहूर सांस्कृतिक मेले और उत्सव की सैर करने जा सकते हैं।

नवंबर के महीने में लखनऊ में कई उत्सव और मेले का आयोजन होता है। इस वर्ष 4 सांस्कृतिक उत्सव और मेले आयोजन हो रहे हैं, जहां आप जा सकते हैं। इन मेलों में देश भर से कई मशहूर चीजों के स्टॉल सजते हैं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है और लजीज पकवानों का स्वाद लेने के साथ ही तरह तरह के झूलों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं लखनऊ में नवंबर महीने में लगने वाले मेलों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।  - फोटो : संवाद
उत्तराखंड महोत्सव

लखनऊ में 9 नवंबर से उत्तराखंड महोत्सव की शुरुआत हुई है। यूपी में ये उत्तराखंड महोत्सव का ये 12वां संस्करण है, जिसका आयोजन उत्तराखंड महापरिषद करता है। 9 नवंबर से 18 नवंबर तक होने वाले महोत्सव में 500 कलाकारों की झलक पारंपरिक पोशाक में स्टेज की सजावट में नजर आएगी। इस वर्ष उत्तराखंड महोत्सव की थीम "महाकुंभ 2025" है। यहां 150 स्टाॅल देशभर के हस्तशिल्प, जैविक उत्पादों , हर्बल जूस, कशमीरी शाल और लजीज खाने की सजी हुई हैं। उत्तराखंड महोत्सव में शामिल होने के लिए हनुमान सेतु के पीछे स्थित उत्तराखंड महोत्सव स्थल जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
जनजाति भागीदारी उत्सव

15 नवंबर 2024 से गोमती नगर के संगीत नाटक अकादमी में जनजाति भागीदारी उत्सव शुरू होने वाला है। हफ्ते भर चलने वाले इस फेस्टिवल में जनजाति कल्चर को सेलिब्रेट किया जाएगा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान भारत और विदेश के 300 ट्राइबल कलाकारों को रंगारंग प्रस्तुतियां, प्रदर्शनियां, क्राफ्ट फेयर का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

4 of 5
लखनऊ महोत्सव और मेला - फोटो : instagram
अवध महोत्सव

शहीद पथ स्थित अवध शिल्पग्राम में 15 नवंबर से चहल पहल बढ़ जाएगी। यहां 15 नवंबर से 1 दिसंबर तक अवध महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस महोत्सव में अवधी लोक संगीत एवं नृत्य गायन देखने को मिलेगा, साथ ही अन्य राज्यों की भी प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। देश और प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्रसिद्ध उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। इसमें कश्मीर के ड्राई फ्रूट एवं लुधियाना के गर्म कपड़ों के स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कतकी मेला - फोटो : अमर उजाला
कतकी मेला 

लखनऊ के झूलेलाल वाटिका पार्क में प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी कतकी का मेला लग गया है। 15 नवंबर से जनवरी तक होने वाले कतकी मेला को कार्तिक या गंगा स्नान मेला के नाम से भी जाना जाता है। दो महीने लंबा चलने वाला ये मेला लखनऊ का सबसे पुराना सालाना जलसा है। यहां मजेदार झूलों का आनंद लिया सकता है। साथ ही बजट में खरीदारी का मौका मिलता है। चीनी मिट्टी के सामान, ऊनी और घर की सजावट का सामान सस्ते दामों पर मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें