Places Not To Visit in January: सर्दियों में बर्फबारी और ठंड का लुत्फ उठाने के लिए लोग अक्सर हिल स्टेशन और ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां सर्दियों में घूमना परेशानी का सबब बन सकता है। भारी बर्फबारी, सड़कें बंद होना, अत्यधिक ठंड और बिगड़े मौसम की वजह से इन जगहों पर यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। इन स्थानों में अधिकतर पहाड़ी स्थल और ज्यादा बर्फबारी वाली जगहें शामिल हैं, जहां जनवरी-फरवरी में इतनी बर्फ गिरती है कि रास्ते पूरी तरह से बंद और सेवाएं ठप हो जाती हैं। आइए जानते हैं भारत की ऐसी जगहें जहां सर्दियों में घूमने से बचना चाहिए।