फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Places Like Kashmir : देश की वो जगहें, जो हैं कश्मीर जितनी ही खूबसूरत

Sun, 27 Apr 2025 03:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे मैदान और शांत झीलें कश्मीर को 'धरती का स्वर्ग' बनाती हैं। लेकिन भारत में ऐसी कई और जगहें भी हैं, जो खूबसूरती में कश्मीर से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं देश की उन अद्भुत जगहों के बारे में जो कश्मीर जैसी ही मनमोहक हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कश्मीर जैसी जगहें - फोटो : Adobe
Places Like Kashmir: कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। परिवार के साथ सफर की योजना हो या शादी के बाद हनीमून ट्रिप हो, अधिकतर भारतीय कश्मीर यात्रा का सपना देखते हैं। लेकिन पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर के हालात को देखते हुए पर्यटक संशय में हैं। वहीं जो परिवार लंबे समय से गर्मियों की छुट्टियों में कश्मीर जाने की योजना बना रहे थे या जो कपल हनीमून पर कश्मीर जाना चाहते थे, वह असमंजस्य में हैं कि आखिर कश्मीर जैसे नजारे अब उन्हें कहां देखने को मिलेंगे। 

जब भी भारत में प्राकृतिक सुंदरता की बात होती है, तो सबसे पहले कश्मीर का नाम आता है। बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे मैदान और शांत झीलें कश्मीर को 'धरती का स्वर्ग' बनाती हैं। लेकिन भारत में ऐसी कई और जगहें भी हैं, जो खूबसूरती में कश्मीर से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं देश की उन अद्भुत जगहों के बारे में जो कश्मीर जैसी ही मनमोहक हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तवांग, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : pixabay
तवांग, अरुणाचल प्रदेश

पूर्वोत्तर भारत में बसा तवांग अपने बर्फीले पहाड़ों, सुंदर झीलों और बौद्ध मठों के लिए मशहूर है। यहां का तवांग मठ एशिया का सबसे बड़ा मठ है। तवांग की प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी दिल जीत सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें - फोटो : Adobe Stock
स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

"मिनी तिब्बत" के नाम से मशहूर स्पीति घाटी बर्फीले रेगिस्तान जैसी दिखती है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नीला आसमान और शांत वातावरण इसे कश्मीर जितना ही खास बनाते हैं। हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं जिसमें से स्पीति घाटी के नजारे कुछ हद तक कश्मीर के खूबसूरत दृश्यों का लुत्फ देते हैं। 

4 of 6
उत्तराखंज का हिल स्टेशन मुनस्यारी - फोटो : Instagram
मुनस्यारी, उत्तराखंड

छोटा कश्मीर कहे जाने वाला मुनस्यारी बर्फ से ढकी पंचाचुली चोटियों के शानदार नजारों के लिए प्रसिद्ध है। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
मेघालय - फोटो : Adobe
मेघालय

बादलों का घर कहे जाने वाला मेघालय हरियाली, झरनों और अद्भुत गुफाओं के लिए जाना जाता है। चेरापूंजी और मौसिनराम जैसी जगहों की सुंदरता देखकर आप भी कह उठेंगे कि यह कश्मीर से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंज का हिल स्टेशन - फोटो : Instagram
औली, उत्तराखंड

अगर आप बर्फ के बीच एडवेंचर का आनंद लेना चाहते हैं तो औली बिल्कुल सही जगह है। यह जगह स्कीइंग के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। औली के प्राकृतिक नजारे किसी भी हिमालयी क्षेत्र को टक्कर देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें