Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: बी-टाउन में एक और नई जोड़ी चर्चा में है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने मई में दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की थी, जिसमें राजनीति और सिनेमा जगत के कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। वहीं अब राघव और परिणीति की शादी की तारीख भी सामने आ गई है। परी और राघव 23, 24 सितंबर को शादी करने वाले हैं। उनकी शादी झीलों के शहर उदयपुर में होनी है। शादी की रस्मों और मेहमानों के लिए उदयपुर के लग्जरी होटल बुक किए गए हैं। आइए जानते हैं परिणीति और राघव की डेस्टिनेशन वेडिंग से जुड़ी तैयारियों, शादी के वेन्यू-मेन्यू के बारे में और इस लेख के माध्यम से देखिए झीलों के शहर उदयपुर की खूबसूरती की एक झलक।