फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आए इस स्ट्रीट फूड के आप भी हैं दीवाने तो दिल्ली की इन जगहों पर जाएं

Sat, 21 Dec 2019 09:18 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
food truck - फोटो : (File Photo)
स्ट्रीट फूड भला किसे अच्छा नहीं लगता! घर में कितना ही कुछ बनाकर क्यों न खा लें, लेकिन स्ट्रीट फूड का जायका ही अलग होता है। दिल्ली में स्ट्रीट फूड के लिए बहुत सारी जगहें फेमस है। पराठों के लिए तो दिल्ली की पराठा वाली गली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आज हम एक ऐसी जगह से आए स्ट्रीट फूड के बारे में बताएंगे, जो जगह अब पाकिस्तान में पड़ती है। आप भी जरूर इस स्ट्रीट फूड के दीवाने होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
हम बात कर रहे हैं चावल-मोठ-कचौड़ी की, जो हममें से कई लोगों की पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। मोठ दाल पर थोड़े उबले चावल, कटे हुए प्याज और फिर उस पर नमक-मिर्च पाउडर-आमचूर-चाट मसाला डाल कर कचौड़ी के साथ सर्व किया जाने वाले इस स्ट्रीट फूड का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram
कहा जाता है कि आजादी के समय मुल्तान से आए पंजाबी लोगों ने दिल्ली वालों को चावल-मोठ-कचौड़ी चखाया था, जो उनकी जुबां पर चढ़ गया। मुल्तान, अब पाकिस्तान में पड़ता है। आज यह दिल्ली वालों का पसंदीदा स्ट्रीट फूड बन चुका है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप दिल्ली के जिस भी इलाके में वहां से किस नजदीकी जगह पर जाकर आप इस शानदार स्ट्रीट फूड के जायके का आनंद उठा पाएंगे।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पूर्वी दिल्ली में हैं तो यहां जाएं
पूर्वी दिल्ली में गांधी नगर के नजदीक बुध बाजार यानी वीर सावरकर मार्केट पहुंचिए। यहां चौड़े मत्थे की 'नागपाल दी हट्टी' के दमदार मुल्तानी चावल-मोठ-कचौड़ी का स्वाद लीजिए। बताया जाता है कि काशी राम नागपाल ने अपने मुल्तानी गुरू से इसकी रेसिपी सीख कर दिल्ली वालों को इसका स्वाद चखाया था। आज उनके बेटे और पोते दिल्लीवालों और बाहर से आए लोगों को इसका स्वाद चखा रहे हैं। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो से जाना चाहते हैं तो शास्त्री पार्क पहुंचना होगा, जहां से इसकी दूरी डेढ़ किमी है।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
पश्चिमी दिल्ली में हैं तो यहां पहुंचिए
अगर आप पश्चिमी दिल्ली इलाके में रहते हैं तो मोती नगर मेट्रो स्टेशन उतरिए और यहां से करीब 500 मीटर दूर मोती नगर मेन मार्केट पहुंचिए। यहां सब्जी बाजार में काली माता मंदिर के पास 'स्पेशल मुल्तानी मोठ कचौड़ी' की दुकान पहुंचिए, जहां कर चावल-मोठ-कचौड़ी के चर्चे करीब 65 सालों से है। यहां लाल चंद ने दुकान शुरू की थी, अब उनके बेटे संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
उत्तरी दिल्ली में हैं तो यहां जाएं
पुल बंगश मेट्रो स्टेशन से करीब एक किमी दूर बर्फखाना से घंटाघर जाती सड़क पर एचडीएफसी एटीएम मिलेगा। इसके बराबर वाली गली के आखिरी छोर पर एक घर जैसी दुकान दिखेगी, जहां लोग साल 1978 से चावल-मोठ-कचौड़ी खाते आ रहे हैं। कहा जाता है कि मुल्तान से आई मौसी ज्ञान देवी से रेसिपी सीख कर भगवान दास ने यह दुकान शुरू की थी। अब उनका बेटा भी दुकान संभाल रहा है। यह दुकान केवल शाम में लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर
सेंट्रल दिल्ली में हैं तो यहां पहुंचिए
डॉ. देशबंधु गुप्ता रोड से पहाड़गंज के मुल्तानी ढांडा से अंदर जाने पर बाईं ओर छह नंबर गली में एक दुकान है- मुल्तान मोठ भंडार। कहा जाता है कि दिल्लीवालों को सबसे पहले यहीं चावल-मोठ-कचौड़ी खिलाई गई थी। साल 1950 में नंदलाल ने मुल्तान के हिट स्ट्रीट फूड चावल-मोठ-कचौड़ी से वाहवाही बटोरी। अब उनके परिवार के लोग दुकान चला रहे हैं। मेट्रो से जा रहे हैं तो रामकृष्ण आश्रम रोड उतरना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें