लोग तरह-तरह के घूमने के शौकीन होते हैं। कोई वाटरफॉल घूमना चाहता है तो कोई बीच पर घूमना चाहता है। वहीं कुछ लोगों को ऑफबीट जगहों पर घूमना बहुत पसंद है। क्योंकि ऑफबीट जगहों पर कुदरत की तमाम खूबसूरती से रूबरू होने का मौका मिलता है। आप प्रकृति की खूबसूरती को नजदीक से देख पाते हैं उसे महसूस कर पाते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं हिमाचल प्रदेश के ऑफबीट जगहों में से एक पब्बर वैली।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : social media
पब्बर वैली हिमाचल के वादियों की गोद में बसी एक शानदार जगह है। ये भारत के बेस्ट ऑफबीट जगहों में से एक है। आपको यहां पर चारों तरफ देवदार और ओक के पेड़ नजर आएंगे। और इस खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं नदियां और झरने।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : social media
पब्बर वैली के रिजर्व फॉरेस्ट और नेचर पार्क देखकर आपका मन इस जगह पर खींचा चला जाएगा तो इसलिए अगर आप भी किसी ऑफबीट जगह पर घूमने की सोच रहे हैं तो पब्बर वैली बेहतरीन विकल्प है।
4 of 5
- फोटो : social media
अगर आप ट्रैकिंग के भी शौकीन हैं तो पब्बर वैली की वादियों में एक से एक बेहतरीन ट्रैक हैं। इनमें गडसरी, जंगलिक, रुपिन पास, रोहरू और खारापत्थर ट्रैक्स शामिल हैं। इन ट्रैक पर आपको घने जंगल साथी में नदियों-झरने की खूबसूरती देखने को मिलेगी।
वैली के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर जमी बर्फ की चादरों की खूबसूरती को आप एकटक देख सकते हैं। पब्बर वैली जैसी खूबसूरत जगह पर आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं। हालांकि मानसून के वक्त जानें से बचें। क्योंकि यहां के ट्रैक थोड़े रिस्की हो जाते हैं।