फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने का है प्लान तो कुछ हजार रुपये में इन जगहों पर घूम आएं

Tue, 02 Jul 2019 06:52 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हम सभी अपने पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं। पार्टनर के साथ वादियों के बीच में क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। लेकिन बजट साथ नहीं देता है। ऐसे में हम ज्यादा खर्च के चलते मन मारकर वेकेशन पर जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। खासतौर पर जब बात गर्लफ्रेंड के साथ गूमने की बात आती है तो लड़के बजट के बारे में बहुत ज्यादा सोचने लगते हैं। उन्हें लगता है कि ज्यादा महंगे जगह पर घुमाएंगे तो ही उनकी पार्टनर खुश होगी बल्कि ऐसा नहीं है। आप कम बजट में अपनी गर्लफ्रेंड को अच्छी जगह घुमा सकते हैं। जहां सिर्फ आप, आपकी पार्टनर और खूबसूरत वादियां होंगी। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन पांच बेहतरीन डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप कम बजट के साथ-साथ कम समय में भी घुम सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कसोल, हिमाचल प्रदेश
पहाड़ों की वादियों से घिरा हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए पूरे दुनिया में जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में स्थित कसोल शांत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हिल स्टेशन है। यहां पर आप अपनी पार्टनर के साथ मात्र 5 हजार से 10 हजार के बजट में रोमांटिक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शिमला-कुफरी
घूमने के लिए शिमला और कुफरी भी आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। यहां पर ठहरने के लिए टूर पैकेज ले सकते हैं जो आपको आसानी से 5 से 6 हजार के अंदर मिल जाएगा। ऐसा हो सकता है कि ये होटल थोड़ा पॉश इलाके से दूर हो लेकिन शेयरिंग टैक्सी की बेहतरीन सुविधा की वजह से आप आसानी से कहीं भी जा सकते हैं। 

4 of 5
पंचमढ़ी
वॉटरफॉल देखने के शौकीन है तो मध्य प्रदेश का पंचमढ़ी घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। यहां पर दो दिन और दो रात ठहरने के लिए आपको 1000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से होटल मिल जाएगा। घूमने के लिए शेयरिंग टैक्सियां और बस भी हैं। ऐसे में यह टूर कुल मिलाकर आपके बजट के अंदर ही पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषिकेश
अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां पर 2 दिन और 3 रातें ठहरने पर खाना-पीना मिलाकर 3 हजार से भी कम का खर्चा आएगा। यहां पर सुख सुविधाओं के साथ काफी कम पैसों में रुकने के लिए धर्मशालाएं मिल जाएंगी। ऐसे में घूमना फिरना मिलाकर पूरा खर्चा 5 से 6 हजार के अंदर ही आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें