फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी का मौका: अक्तूबर में मिल रहे हैं इतने लाॅन्ग वीकेंड, अभी बना लें इन जगहों की ट्रिप

Wed, 23 Sep 2026 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

October 2026 Long Weekend: तीन दिन की छुट्टी में ऋषिकेश, जयपुर, आगरा या मसूरी जैसे नजदीकी डेस्टिनेशन चुने जा सकते हैं। वहीं चार दिन तक का ब्रेक मिल रहा हो तो कोलकाता, अयोध्या, वाराणसी या मैसूर जैसी जगहों का प्लान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI
Places To Visit in October 2026 Long Weekend: अक्टूबर का महीना आते ही मौसम करवट लेने लगता है। बारिश का दौर काफी हद तक थम चुका होता है, आसमान साफ नजर आने लगता है और कई शहरों में घूमने के लिए मौसम सुहाना होने लगता है। इस महीने में कई बड़े त्योहार और राष्ट्रीय पर्व भी आते हैं औऱ छुट्टियां भी मिलती हैं। यही वजह है कि अक्टूबर को देश में ट्रैवल सीजन की शुरुआत के तौर पर भी देखा जाता है।

अगर आप भी इस साल दफ्तर की छुट्टियों के साथ एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो अक्टूबर 2026 का कैलेंडर आपके लिए खास हो सकता है। अक्टूबर 2026 में तीन लाॅन्ग वीकेंड मिल रहे हैं। एक गमहीने की शुरुआत में गांधी जयंती वाला वीकेंड, दूसरा दशहरा वाला वीकेंड और तीसरा महीने के अंद में वाल्मीकि जयंती वाला वीकेंड।

 सबसे आसान लॉन्ग वीकेंड 2 से 4 अक्टूबर का है। 2 अक्टूबर, शुक्रवार को गांधी जयंती की छुट्टी है, जिसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर लगातार तीन दिन का ब्रेक बन रहा है।

इसके बाद अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में दशहरा और कई राज्यों में दुर्गा पूजा की छुट्टियों के कारण लंबा ब्रेक बनाया जा सकता है। दशहरा 20 अक्टूबर, मंगलवार को है। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में 18-21 अक्टूबर के बीच दुर्गा पूजा से जुड़ी छुट्टियां भी हैं।

वहीं कुछ राज्यों में 24 से 26 अक्टूबर के बीच भी लंबा वीकेंड बन रहा है। इसलिए ट्रिप प्लान करने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके ऑफिस और राज्य में कौन-सी छुट्टी लागू है।

आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन-कौन से लॉन्ग वीकेंड मिल सकते हैं और इन छुट्टियों में कहां घूमने जाना आपके प्लान के हिसाब से सुविधाजनक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI
अक्टूबर में कब-कब हैं लाॅन्ग वीकेंड?

अक्टूबर 2026 में सबसे स्पष्ट राष्ट्रीय लॉन्ग वीकेंड 2 से 4 अक्टूबर का है, जबकि दशहरा के आसपास 17-20 अक्टूबर का ब्रेक कुछ राज्यों और ऑफिस कैलेंडर के हिसाब से बनाया जा सकता है। 24-26 अक्टूबर का ब्रेक भी कुछ राज्यों में उपलब्ध है।


2 से 4 अक्टूबर: गांधी जयंती की छुट्टी

2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती शुक्रवार को है। इसलिए शनिवार और रविवार को मिलाकर लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है। यह छोटा लेकिन आसान लॉन्ग वीकेंड है क्योंकि इसमें अलग से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन

3 of 7
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI
कहां जाएं?

ऋषिकेश: दिल्ली-एनसीआर से छोटी ट्रिप के लिए विकल्प। गंगा किनारे समय बिताने के साथ कैफे, घाट और आसपास के प्राकृतिक स्थलों को देखा जा सकता है।

जयपुर: तीन दिन में जयपुर के आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और पुराने बाजारों को कवर किया जा सकता है।

आगरा: अगर बहुत ज्यादा लंबी यात्रा नहीं करनी है तो आगरा का विकल्प भी रखा जा सकता है। ताजमहल के साथ आगरा किला और स्थानीय बाजार देखे जा सकते हैं।

मसूरी: पहाड़ और ठंडे मौसम का आनंद लेने वालों के लिए अक्टूबर का समय आकर्षक हो सकता है। हालांकि वीकेंड पर होटल और ट्रैफिक की स्थिति पहले जांचना बेहतर रहेगा।
 

4 of 7
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI
17 से 20 अक्टूबर: दशहरा और दुर्गा पूजा वाला लंबा ब्रेक

17 और 18 अक्टूबर को वीकेंड है। 19 अक्टूबर को महानवमी और कुछ राज्यों में दुर्गा पूजा की छुट्टी है। इसके बाद 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा है। यह तारीखें खासतौर पर पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में ट्रैवल प्लान के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि 18-21 अक्टूबर के दौरान दुर्गा पूजा से जुड़ी क्षेत्रीय छुट्टियां हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर दशहरा 20 अक्टूबर, मंगलवार को है। इसलिए जिन लोगों के ऑफिस में 19 अक्टूबर की छुट्टी या वैकल्पिक अवकाश उपलब्ध है, वे 17 से 20 अक्टूबर का चार दिन का ट्रिप बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI
दशहरा लाॅन्ग वीकेंड पर कहां जाएं?

कोलकाता: दुर्गा पूजा के दौरान शहर के पंडाल, रोशनी और सांस्कृतिक माहौल को करीब से देखने का मौका मिल सकता है। यह ट्रिप खासतौर पर त्योहार और संस्कृति पसंद करने वालों के लिए है।

वाराणसी: दशहरा के आसपास वाराणसी की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां देखने का मौका मिलता है। गंगा घाट, काशी विश्वनाथ क्षेत्र और रामनगर की परंपराएं यात्रा को अलग अनुभव दे सकती हैं।

अयोध्या: रामायण और दशहरा की धार्मिक पृष्ठभूमि से जुड़ी यात्रा के लिए अयोध्या को शामिल किया जा सकता है।

मैसूर: अक्टूबर में मैसूर दशहरा का माहौल देखने के लिए यात्रियों के बीच लोकप्रिय रहता है। यहां महल और शहर की सजावट यात्रा को खास बना सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
अक्टूबर वीकेंड - फोटो : AI
24 से 26 अक्टूबर: कुछ राज्यों के लिए एक और लाॅन्ग वीकेंड

24 और 25 अक्टूबर यानी शनिवार व रविवार पर वीकेंड अवकाश है। 26 अक्टूबर, सोमवार को महार्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में है। कुछ अन्य राज्यों में इसी दिन अलग क्षेत्रीय अवकाश है। अगर आपके ऑफिस या राज्य में 26 अक्टूबर की छुट्टी है, तो इस ब्रेक का इस्तेमाल छोटी ट्रिप के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI
अक्तूबर के लास्ट वीकेंड पर कहां जाएं?

शिमला: तीन दिनों में पहाड़ों की छोटी छुट्टी के लिए अच्छा विकल्प।

चंडीगढ़ और कसौली: शहर और पहाड़ दोनों को एक ट्रिप में जोड़ना हो तो यह कॉम्बिनेशन रखा जा सकता है।

भोपाल: झीलों, पुराने शहर और आसपास के ऐतिहासिक स्थलों के लिए तीन दिन की यात्रा बनाई जा सकती है।

हम्पी: इतिहास और विरासत में रुचि रखने वाले यात्रियों के लिए लंबी छुट्टी में हम्पी का प्लान बनाया जा सकता है।


 अक्तूबर में वाइल्ड लाइफ ट्रिप का भी बनाएं प्लान

अगर आपका मन पहाड़ या शहर घूमने के बजाय जंगल सफारी का है तो अक्टूबर इसके लिए भी महत्वपूर्ण महीना है। मानसून के बाद कई राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुलने लगते हैं। 2026 में ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के कोर जोन 1 अक्टूबर से खुलने की जानकारी सामने आई है, जबकि कॉर्बेट के कुछ जोन भी अक्टूबर में दोबारा खुलते हैं।

टाडोबा, कॉर्बेट, कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना और सरिस्का जैसे विकल्प अक्टूबर की जंगल यात्रा के लिए देखे जा सकते हैं। हालांकि हर पार्क के जोन, परमिट और सफारी शेड्यूल अलग होते हैं, इसलिए बुकिंग से पहले आधिकारिक जानकारी जांचना जरूरी है।


लाॅन्ग वीकेंड ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

1. छुट्टी अपने ऑफिस कैलेंडर से जरूर मिलाएं

सरकारी छुट्टी और निजी कंपनियों की छुट्टियां अलग हो सकती हैं। खासतौर पर 19 और 26 अक्टूबर की क्षेत्रीय छुट्टियां हर जगह लागू नहीं हैं।

2. ट्रेन और फ्लाइट पहले बुक करें

त्योहारों के आसपास ट्रैवल डिमांड बढ़ सकती है। इसलिए अंतिम समय की बुकिंग पर निर्भर रहने के बजाय पहले से टिकट देखना बेहतर है।

3. होटल की कीमत जरूर जांचें

लॉन्ग वीकेंड में लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर होटल के किराये में बदलाव हो सकता है।

4. मौसम देखकर सामान पैक करें

अक्टूबर में पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है, जबकि राजस्थान जैसे क्षेत्रों में दिन गर्म हो सकते हैं।

5. त्योहार वाली ट्रिप अलग तरह से प्लान करें

अगर कोलकाता दुर्गा पूजा या मैसूर दशहरा जैसे उत्सव देखने जा रहे हैं तो सिर्फ घूमने की जगह स्थानीय कार्यक्रमों और भीड़ के हिसाब से पूरा दिन प्लान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें