World Romantic Places For Couples: हर कपल चाहता है कि उसकी जिंदगी में कुछ ऐसे सफर हों, जिनकी यादें वर्षों तक साथ रहें। कभी समुद्र किनारे डूबते सूरज को साथ देखना, कभी पहाड़ों के बीच हाथों में हाथ डालकर घूमना और कभी किसी खूबसूरत शहर की गलियों में साथ वक्त बिताना, रोमांटिक ट्रिप का अपना अलग ही आकर्षण है। यही वजह है कि दुनिया में कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं, जिन्हें कपल्स हनीमून, सालगिरह, प्रपोजल या सिर्फ एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए चुनते हैं।
हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है। इस मौके पर अगर आप भी किसी वैश्विक रोमांटिक ट्रिप का सपना देख रहे हैं, तो दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जान सकते हैं जो अपनी खूबसूरत लोकेशन, समुद्र, पहाड़, वास्तुकला या शांत माहौल के लिए जानी जाती हैं।
मालदीव से लेकर बाली और पेरिस से लेकर सेंटोरिनी तक, इन जगहों पर कपल्स के लिए बीच डिनर, सनसेट, प्राइवेट क्रूज, खूबसूरत नजारे और रोमांटिक वॉक जैसे अनुभव मिल सकते हैं। इस पर्यटन दिवस के मौके पर जानिए दुनिया के ऐसे रोमांटिक जगहों के बारे में, जो कपल्स के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।