फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holidays in October 2025: अक्तूबर में कुल कितनी छुट्टियां? जानिए पूरे महीने में कब बनाएं घूमने की योजना

Tue, 30 Sep 2025 03:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holidays in October 2025:  अगर आप ट्रैवल लवर हैं तो यह महीना आपको छोटे और लंबे दोनों तरह के सफर की प्लानिंग का मौका देगा। फैमिली ट्रिप, वीकेंड गेटवे और धार्मिक यात्राओं के लिए अक्टूबर परफेक्ट है।
विज्ञापन
1 of 4
अक्तूबर की छुट्टियों कब - फोटो : Adobe stock
October 2025 Holidays : त्योहारों का महीना अक्टूबर हमेशा से यात्रा और घूमने-फिरने के लिए खास माना जाता है। साल 2025 का अक्टूबर भी छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड के लिहाज से बेहतरीन है। इस महीने नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ और दीपावली जैसे पर्व मनाए जा रहे हैं। वहीं गांधी जयंती भी अक्तूबर माह में मनाई जाती है। इस माह में कई धार्मिक और राष्ट्रीय अवकाश मिल रहे हैं। 

ऐसे में अगर आप फैमिली ट्रिप, धार्मिक यात्रा या वीकेंड गेटवे की योजना बना रहे हैं, तो अक्टूबर 2025 आपके लिए शानदार अवसर लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं इस महीने कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड हैं। अगर आप ट्रैवल लवर हैं तो यह महीना आपको छोटे और लंबे दोनों तरह के सफर की प्लानिंग का मौका देगा। फैमिली ट्रिप, वीकेंड गेटवे और धार्मिक यात्राओं के लिए अक्टूबर परफेक्ट है।
विज्ञापन

2 of 4
अक्तूबर की छुट्टियां - फोटो : Adobe Stock
अक्तूबर की छुट्टियां 

1 अक्तूबर- महानवमी है। 
2 अक्टूबर- गांधी जयंती 
7 अक्तूबर- महर्षि वाल्मिकी जयन्ती/कुमार पूर्णिमा है
10 अक्तूबर - करवा चौथ 
20 अक्तूबर - दिवाली /नरक चतुर्दशी/काली पूजा
21 अक्तूबर - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन 
22 अक्टूबर-गोवर्धन पूजा / अन्नकूट
23 अक्तूबर - भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा
27-28 अक्तूबर- छठ पूजा 
विज्ञापन

3 of 4
दिवाली का त्योहार - फोटो : Freepik
अक्टूबर 2025 के लॉन्ग वीकेंड
 
  • 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर अवकाश रहेगा। 3 अक्तूबर शुक्रवार को छुट्टी लेकर 4 और 5 अक्तूबर शनिवार व रविवार की छुट्टी मिल जाएगी। ऐसे 4 दिन का लाॅन्ग वीकेंड आसानी से मिल जाएगा।
  • 4 और 5 अक्टूबर को शनिवार और रविवार का अवकाश है।
  • 18 और 19 को शनिवार व रविवार की छुट्टी है। 20 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक दीवाली का अवकाश मिल जाएगा। लगातार पांच दिन की छुट्टी मिल रही है। अगर 23 और 24 अक्तूबर पर दफ्तर से अवकाश मिल जाए तो अगला  वीकेंड भी मिल जाएगा।।
     
विज्ञापन

4 of 4
घूमने की योजना कब बनाएं? - फोटो : AdobeStock
घूमने की योजना कब बनाएं?
  • अगर आप अक्तूबर महीने में घूमने की योजना बना रहे हैं तो पहला लाॅन्ग वीकेंड गांधी जयंती के बाद तक मिलेगा। चार से पांच दिन के लाॅन्ग वीकेंड पर उत्तर भारत के हिल स्टेशन जैसे मसूरी, नैनीताल, मनाली की सैर करने जा सकते हैं।
  • 10 को करवा चौथ है। वहीं 11 और 12 अक्तूबर को वीकेंड मिल रहा है। कपल करवा चौथ की छुट्टी लेकर तीन दिन के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं। राजस्थान के डेजर्ट सफारी या सांस्कृतिक यात्रा पर जा सकते हैं। 
  • अक्टूबर का आखिरी हफ्ता दिवाली की छुट्टियों का है। इस दौरान आप दक्षिण भारत के पर्यटन स्थल जैसे केरल, हम्पी, मदुरै जा सकते हैं। विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो इन छुट्टियों में श्रीलंका, नेपाल या भूटान की यात्रा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें