November Travel Destination: नवंबर के महीने के कई तीज त्योहार मनाए जाते हैं। इस वर्ष नवंबर माह में दीपोत्सव, छठ पूजा, गुरुनानक जयंती, बाल दिवस जैसे पर्व मनाए जा रहे हैं। वहीं नवंबर में मौसम भी सर्द होने लगता है। हल्की ठंड आ जाती है। कुछ जगहों पर तो ऊनी कपड़े और कंबल निकालने की जरूरत भी महसूस होने लगती है।
इस तरह के मौसम में सफर का आनंद लिया जा सकता है। लगातार तेज गर्मी और मानसून के बाद आई हल्की ठंडक में घूमने जाया जा सकता है। खास बात ये है कि इस माह घूमने के लिए सही मौसम के साथ ही मौका भी मिल जाता है, क्योंकि त्योहारी छुट्टियों के अलावा लॉन्ग वीकेंड भी हैं। हालांकि सफर के हिसाब से बजट होना भी जरूरी है। त्योहारों के खर्चों से पैसा बचाकर सफर पर व्यय कर सकते हैं। नवंबर में कुछ ऐसी जगहों की यात्रा की जा सकती हैं, जहां घूमने के लिए कम पैसों की जरूरत होती है। इस लेख में ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां नवंबर महीने में घूमने जा सकते हैं और सफर का खर्च लगभग 5000 रुपये तक आएगा।