फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

November Travel Destination: सिर्फ पांच हजार रुपये में करें इन जगहों की सैर, नवंबर में बनाएं घूमने की योजना

Tue, 12 Nov 2024 09:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवंबर में कुछ ऐसी जगहों की यात्रा की जा सकती हैं, जहां घूमने के लिए कम पैसों की जरूरत होती है। इस लेख में ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां नवंबर महीने में घूमने जा सकते हैं और सफर का खर्च लगभग 5000 रुपये तक आएगा।
विज्ञापन
1 of 6
पांच हजार रुपये में घूमने के स्थल - फोटो : instagram
November Travel Destination: नवंबर के महीने के कई तीज त्योहार मनाए जाते हैं। इस वर्ष नवंबर माह में दीपोत्सव, छठ पूजा, गुरुनानक जयंती, बाल दिवस जैसे पर्व मनाए जा रहे हैं। वहीं नवंबर में मौसम भी सर्द होने लगता है। हल्की ठंड आ जाती है। कुछ जगहों पर तो ऊनी कपड़े और कंबल निकालने की जरूरत भी महसूस होने लगती है। 

इस तरह के मौसम में सफर का आनंद लिया जा सकता है। लगातार तेज गर्मी और मानसून के बाद आई हल्की ठंडक में घूमने जाया जा सकता है। खास बात ये है कि इस माह घूमने के लिए सही मौसम के साथ ही मौका भी मिल जाता है, क्योंकि त्योहारी छुट्टियों के अलावा लॉन्ग वीकेंड भी हैं। हालांकि सफर के हिसाब से बजट होना भी जरूरी है। त्योहारों के खर्चों से पैसा बचाकर सफर पर व्यय कर सकते हैं। नवंबर में कुछ ऐसी जगहों की यात्रा की जा सकती हैं, जहां घूमने के लिए कम पैसों की जरूरत होती है। इस लेख में ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां नवंबर महीने में घूमने जा सकते हैं और सफर का खर्च लगभग 5000 रुपये तक आएगा।
विज्ञापन

2 of 6
mussoorie - फोटो : istock
मसूरी

सस्ती और खूबसूरत जगहों की तलाश में हैं तो उत्तराखंड के हिल स्टेशनों की सैर पर जा सकते हैं। यहां कई ऐसे विकल्प हैं जो 5000 रुपये के अंदर आ जाएंगे। आप मसूरी घूमने जा सकते हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन या बस अड्डे से कुछ ही घंटों के रास्ते पर मसूरी आता है, जहां 500 से हजार रुपये के अंदर कमरा मिल जाएगा। कैम्पटी फाॅल, बुद्धा टैंपल, गन हिल प्वाइंट, धनौल्टी, मालरोड घूमने जा सकते हैं। यहां ठहरने और पर्यटन का खर्च समेत पूरी सैर 5000 रुपये के अंदर आ जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
मथुरा - फोटो : Istock
मथुरा

महज पांच हजार रुपये में बेहतरीन पर्यटन स्थल की तलाश में हैं तो उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन की सैर कर सकते हैं। बरसाना, गोकुल और मथुरा -वृंदावन इन सभी जगहों की सैर आप दो से तीन दिन में कर पाएंगी। यही सभी जगहें कृष्ण से जुड़ी हुई हैं, तो आपको यहां कई कृष्ण मंदिर मिलेंगे। यमुना घाट पर स्नान करने के साथ ही शाम में संध्या आरती और दीपदान के लिए यहां आ सकते हैं।

4 of 6
Jaipur - फोटो : amar ujala File
जयपुर

राजस्थान के पारंपरिक और सांस्कृतिक दृश्यों का लुत्फ उठाना है तो नवंबर का महीना सफर पर निकलने के लिए एकदम उपयुक्त है। इस महीने जयपुर के किले और महल की ताप कम हो जाती है। सुहाने मौसम में जयपुर की यात्रा रोमांचक और आनंददायी हो सकती है। जयपुर में आमेर का किला, जयगढ़ किला और नाहरगढ़ किले को घूमने जा सकते हैं। दिल्ली से जयपुर के लिए लगभग 6 घंटे का सफर करके बस से पहुंचा जा सकता है, जिसका किराया 300 से 600 रुपये के अंदर ही होगा। रहने और खाने का खर्च भी 1500 रुपये में हो जाएगा। आटो या निजी टैक्सी बुक कर सकते हैं जो आपको आसपास के पर्यटन स्थलों और किले की सैर 800 से हजार रुपये प्रति दिन में करा देंगें।
विज्ञापन

5 of 6
रानीखेत - फोटो : Adobe
रानीखेत

इस मौसम में हिल स्टेशन की सैर करना रोमांचक अनुभव के साथ ही प्राकृतिक नजारों का नैनसुख दिलाने वाला अनुभव हो सकता है। उत्तराखंड में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो कम बजट में घूमने जा सकते हैं। किसी एक खास जगह की तलाश में हैं तो रानीखेत बेहद सुंदर जगह है। यहां कैंपिंग के साथ ही कई तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटी का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। चौबटिया गार्डन, मजखली और झूलदेवी मंदिर की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Banaras - फोटो : Freepik
वाराणसी

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो एक बेहतरीन जगह को घूमने के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये और दो दिन की छुट्टी की जरूरत है। भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी, जिसे बनारस या वाराणसी भी कहते हैं, की इस महीने यात्रा करना बेहतर मौका हो सकता है। दीपावली के बाद देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली का उत्सव बनारस के गंगा घाट पर होता है, जिसकी रौनक और भव्यता को देखने के लिए आप वाराणसी की यात्रा कर सकते हैं।

यहां सस्ता खाना और कम पैसों में होटल में कमरा आसानी से मिल जाता है। 500 रुपये से भी कम में बनारस में ठहरने की जगह मिल जाएगी।  वाराणसी के लिए कई प्रमुख शहरों से ट्रेन सुविधा भी है। दिल्ली से वाराणसी के लिए ट्रेन का टिकट 350 रुपये में मिल जाएगा। बनारस में गंगा घाट, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, हनुमान मंदिर और सारनाथ घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें