Best Time To Plan Trip: भारतीय कैलेंडर में नवंबर और दिसंबर का समय अक्सर बहुत प्यारा होता है। सर्दियां बढ़ने लगती हैं, मौसम ठंडा और सुहावना हो जाता है और साल के अंत में छुट्टियों की झड़ी लगने लगती है। हालांकि नवंबर या दिसंबर कौन सा महीना घूमने के लिए सबसे बेस्ट है, साथ ही किस महीने में सफर के लिए पर्याप्त छुट्टी व मौके मिल रहे हैं, इनके बारे में जान लेना भी बेहतर है।
जैसे अगर आपका मकसद ठंडे मौसम में हिल-स्टेशन की ट्रिप या या ट्रेकिंग करना है, तो नंवबर बेहतर रहेगा। वहीं अगर आप बर्फबारी देखना चाहते हैं तो दिसंबर में घूमने जा सकते हैं। दिसंबर में लंबी ट्रिप का मौका भी मिल सकता है। अगर आप सर्दियों में ट्रिप की योजना बना रही हैं तो जानिए कि नवंबर-दिसंबर 2025 में कब -कब आपके पास अवसर है या कितने लाॅन्ग वीकेंड मिल रहे हैं। ये जानकर ट्रिप की प्लानिंग कब करना बेहतर होगा, ये तय करें।