फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में है घूमने का प्लान तो जाएं नॉर्थ ईस्ट, मिलेगी शांति और सूकून

Sat, 04 May 2019 09:06 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस बार की गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नॉर्थ ईस्ट आपके लिए बेहतर विक्लप साबित हो सकता है। नॉर्थ ईस्ट में कुल सात प्रदेश हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं और आप यहां अपनों के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट के पहाड़, वॉटरफाल्स, मौसम ट्रैवलर्स के बीच काफी लोकप्रिय ह। हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के उत्तर पूर्वी भाग के कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
पेलिंग
सिक्किम स्थित पेलिंग अपने हसीन वादियों और पेड़ों से घिरे पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यहां के नजारे आपको बहुत पसंद आएंगे। आप यहां से कंचनजंगा, काबुरो और हिमालय की चोटियों को देख सकते हैं। यहां टूरिस्टों के ठहरने के बेहतरीन प्रबंध है। आप यहां पर लोक संस्कृति को करीब से जान सकते हैं और स्थानीय स्वादिष्ट भोजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं। पेलिंग में आप जॉर्ज ब्रिज, पीम यांगत्से मठ, पवित्र झील खेचेओपालरी व रॉक गार्डन घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत खूबसूरत है। सिक्किम जाने के लिए आपको बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरना होगा। यहां से गंगटोक 124 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बागडोगरा आप ट्रेन से भी जा सकते हैं। गंगटोक की खूबसूरती देखते ही बनती है। आपको यहां पर शांति और सुकून का एहसास होगा। 

4 of 5
शिलांग
मेघालय स्थित शिलांग देशी-विदेशी टूरिस्टों के बीच बहुत लोकप्रिय रहा है। पहाड़ी पर बसा यह आकर्षक स्थल कभी असम की राजधानी थी। लेकिन विभाजन के बाद यह मेघालय के हिस्से में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिलांग में हमेशा मौसम सुहावना रहता है। आप यहां पर किसी समय भी अपने परिवार व दोस्तों के साथ आ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें