फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Puja 2022: दिल्ली के इन पुराने भव्य पंडाल के जरूर करें दर्शन

Fri, 23 Sep 2022 07:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
durga puja
नवरात्रि को बंगाल में दुर्गा पूजा के रूप में मनाते हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। और भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। पंडाल सजाने की ये परंपरा अब लगभग हर शहरों में हो गई है। लोग नवरात्रि में इन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए आते हैं। दिल्ली में भी दुर्गा पूजा के मौके पर कई जगह पंडाल सजते हैं। इनमे से कुछ पंडाल बेहद पुराने होने के साथ ही काफी भव्य होते हैं। अगर आप त्योहारों में दिल्ली में हैं, तो इन भव्य पंडालों में सजी मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन जरूर करें। 
विज्ञापन

2 of 5
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला
मेला ग्राउंड
अगर आप दिल्ली में हैं तो यहां के सीआर पार्क के भव्य पंडाल में जरूर जाएं। यहां की दुर्गा पूजा पूरे दिल्ली में मशहूर है। यहां पर पूजा-आराधना के साथ ही बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाते हैं। जिन्हें देखने के लिए लोग इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दुर्गा पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
मिंटो रोड पंडाल
मिंटो रोड पूजा समिति की स्थापना 1940 में हुई थी। तब से इस जगह पर पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। जो कि बेहद भव्य होते हैं। इस पंडाल में भव्य प्रतिमा के साथ ही धुनुची नाच, पुष्पांजलि जैसे कार्यक्रम भी बड़ी संख्या में देखने लोग इकट्ठे होते हैं। दिल्ली में हो तो मिंटो रोड के पंडाल को देखने के लिए जरूर जाएं।

4 of 5
दुर्गा पूजा
कश्मीरी गेट
कश्मीरी दुर्गा पूजा समिति दिल्ली की सबसे पुरानी दुर्गा पूजा समिति है। यहां पर 1910 से पंडाल सजाए जा रहे हैं। यहां पर दुर्गा प्रतिमा को सुनहरे रंग से बेहद शानदार तरीके से सजाया जाता है। जिसे देखने के लिए एक बार जरूर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्गा पूजा
चितरंजन पार्क
दिल्ली के पंडालों में मशहूर पंडालों में से एक चितरंजन पार्क का पंडाल है। को ऑपरेटिव ग्राउंड दुर्गा पूजा समिति 1976 में शुरू हुई थी। जहां पर थीम बेस्ड पूजा पंडाल सजाए जाते हैं।                     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें