फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Ooty Tour Package: आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ नौ हजार में इस हिल स्टेशन में मनाएं छुट्टियां

Thu, 22 Sep 2022 03:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उटी टूर पैकेज - फोटो : social media
IRCTC Ooty Tour Package: घूमने का शौक रखते हैं और परिवार या दोस्तों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक बेहतर विकल्प लाया है। रेलवे देश के पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों को कम पैसों में आसानी से देश विदेश की सैर कराने के लिए शानदार टूप पैकेज देता रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक किसी भी पर्यटन स्थल, धार्मिक और दार्शनिक जगहों पर यात्रियों को रेलवे सुविधाजनक सैर कराता है। यात्रा के दौरान उनके ठहरने, खाने और टूरिस्ट गाइड बनना का काम करता है। ऐसे में इस बार आईआरसीटीसी आपको खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी की यात्रा करा रहा है। खास बात है कि ऊटी ट्रैवल पैकेज का किराया बहुत ही कम है। जिसमें आपको कई सारी सुविधाएं भी मिल रही। आप सोलो ट्रिप पर या अपने प्रियजनों के साथ ऊटी जा सकते हैं। आईआरसीटीसी के ऊटी टूर पैकेज की पूरी जानकारी आपको दी जा रही है। टूर पैकेज को बुक करने के लिए पूरी डिटेल जानें।
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : IRCTC
आईआरसीटीसी ऊटी टूर पैकेज का नाम

अगर आप सितंबर- अक्तूबर में ऊटी की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज आपके ही काम का है। इस टूर पैकेज का नाम 'चेन्नई-ऊटी-मदुरई' है। यह टूर पैकेज में 4 रात और 5 दिनों का है। जिसमें ऊटी की खूबसूरत वादियां, गार्डन, म्यूजियम और शहर की सैर कराई जाएगी। इस दौरान आपको कई सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे घुमाएगा ऊटी - फोटो : Pixabay
रेलवे कब घुमाएगा ऊटी?

चेन्नई-ऊटी-मदुरई टूर पैकेज के तहत अक्तूबर महीने में चार राते और पांच दिन की ट्रिप पर जा सकते हैं। सफर की शुरुआत  6 अक्तूबर से होगी। चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से यात्रियों की ट्रेन है। उसके बाद से हर गुरुवार यात्री इस टूर पैकेज की सुविधा ले सकते हैं।

4 of 5
ऊटी का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
कहां घुमाएगा आईआरसीटीसी?

इस टूर पैकेज में आप पहले दिन चेन्नई से नीलगिरी एक्सप्रेस के जरिए सफर शुरू करेंगे, जो रात 9 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। अगले दिन मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को सड़क के रास्ते ऊटी ले जाया जाएगा। ऊटी में उन्हें डोडाबेट्टा पीक, टी म्यूजियम, ऊटी शहर, लेक और बॉटनिकल गार्डन घूमने को मिलेगा।

तीसरे दिन यात्री पिकारा फाॅल, झील, मदुमलई वाइल्डलाइफ सेंचुरी में एलीफेंट कैंप और जंगल राइड का लुत्फ ले सकेंगे। चौथे दिन कुन्नूर में सिम्स पार्क, लैम्ब्ज रॉक और डॉलफिन नोज देखने को मिलेगा। उसके बाद नीलगिरी एक्सप्रेस से वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऊटी का किराया - फोटो : istock
ऊटी टूर पैकेज का किराया

इस टूर पैकेज का किराया मात्र 9680 रुपये है। थर्ड एसी ट्रेन से सफर, होटल में ठहरने की व्यवस्था, खाने की व्यवस्था और स्थानीय जगहों को घूमने के लिए बस व लोकल गाड़ी की सुविधा दी जाएगी। ऊटी टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें