फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइटलाइफ का असली मजा लेना है तो एक बार जरूर घूमकर आएं लॉस एंजेलिस

Mon, 11 Feb 2019 12:10 AM IST
मोना नारंग तुषार शेट्टी- कोरियोग्राफर
विज्ञापन
1 of 5
los angeles - फोटो : pixabay
बड़ी-बड़ी हस्तियों, भव्य जीवनशैली और जीवंत नाइटलाइफ के लिए पहचाने जाने वाले लॉस एंजेलिस में घूमने का अलग ही अनुभव मिलता है।
 
मैं भारत से बाहर ज्यादातर अमेरिका गया हूं। अमेरिका के कई शहरों को घूमने का मौका मिला, जिनमें लॉस वेगास, सैन डिएगो और लॉस एंजेलिस प्रमुख हैं। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा लॉस एंजेलिस ही पसंद आया। कुछ समय पहले ही मेरा लॉस एंजेलिस जाना हुआ था। लॉस एंजेलिस अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा शहर एवं पूरे अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

इस शहर को अक्सर बोलचाल में ‘एल. ए.’ कहा जाता है। आज लॉस एंजेलिस पूरी दुनिया के सांस्कृतिक, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। लॉस एंजेलिस अमेरिका की फिल्म और टेलीविजन उद्योग का प्रमुख केंद्र है। इसके प्रतिष्ठित हॉलीवुड साइन के पास पैरामाउंट पिक्चर्स, यूनिवर्सल और वार्नर ब्रदर्स जैसे प्रसिद्ध फिल्म स्टूडियो हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
los angeles - फोटो : pixabay
दुनिया भर में लोकप्रिय इस शहर में आपको कई संग्रहालय और कला दीर्घाएं देखने को मिल सकती हैं। बड़ी-बड़ी हस्तियों, भव्य जीवनशैली और जीवंत नाइटलाइफ के लिए पहचाने जाने वाले लॉस एंजेलिस में मन आनंदित हो उठता है। दुनिया के सबसे अच्छे डांस स्टूडियोज लॉस एंजेलिस में हैं। वहां बहुत अच्छी तरह डांस सिखाया जाता है। मैं वहां ट्रेनिंग के लिए गया था। मैं लॉस एंजेलिस लगभग 20 दिन रुका। इस दौरान इस खूबसूरत शहर की कई महत्वपूर्ण जगहों को देखने का मौका मिला।
विज्ञापन

3 of 5
los angeles - फोटो : pixabay
वहां का मौसम भी बहुत अच्छा है। वहां न ज्यादा ठंडी होती है, न ज्यादा गर्मी। यही नहीं, लॉस एंजेलिस को 'दुनिया की रचनात्मक राजधानी' भी कहा जाता है। यहां प्रत्येक छह निवासियों में से एक रचनात्मक उद्योग से जुड़ा हुआ है। खाने के शौकीन हों, तो ड्रैगन लोको जरूर जाएं, यहां लाजवाब चीनी भोजन बहुत सस्ता है। ड्रैगन लोको खाने के शौकीनों के बीच बहुत लोकप्रिय है। लॉस एंजेलिस की एक और चीज मुझे अच्छी लगी कि वहां के लोग बहुत खुले दिल के हैं। लोगों के रहने का तरीका हमारे यहां से बिल्कुल अलग है। 

4 of 5
los angeles - फोटो : pixabay
बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में हम जरूरत से ज्यादा महत्व देते हैं या सोचते हैं, जबकि वह उतना बड़ा मुद्दा नहीं होता। जब मैं वहां पर था, तो मुझे उनका यह दृष्टिकोण भी देखने को मिला कि वे लोग चीजों को कैसे देखते हैं, कैसे सोचते हैं और कैसे काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
los angeles - फोटो : pixabay
एक इंसान के रूप में वह मेरे लिए एक अच्छा अनुभव था कि जब आप ऐसी जगह जाते हैं, जहां के लोग आपसे बिल्कुल अलग हैं, तो वे कैसे रहते हैं, क्या खाते हैं, उनका रहन-सहन कैसा है। लॉस एंजेलिस में मैंने इंटरनेशनल डांसिंग स्टाइल सीखा। मैं वहां के वेनिस बीच पर खासतौर पर घूमने गया था। मौका मिलेगा तो एक बार फिर लॉस एंजेलिस जाऊंगा।
-नंद राम प्रजापति से बातचीत पर आधारित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें