इंदौर के नव विवाहित दंपती को मेघालय से लापता हुए सात दिन बीत चुके हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन इस दंपती के लापता होने की संभावनाओं पर जांच कर रहे हैं, साथ ही उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। दंपती के अपहरण की आशंका भी जताई जा रही है।
दूरदराज किसी स्थान पर यात्रा पर जाना अच्छा तो लगता है लेकिन अनहोनी की संभावना भी रहती है। ऐसे में किसी अनहोनी से बचने के लिए जरूरी है कि यात्रा के दौरान कुछ सावधानियां बरती जाएं।
चाहे आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जा रहे हों, या फिर परिवारिक ट्रिप पर, इस दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए आपको कुछ सुरक्षा उपाय जरूर अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं किसी स्थान की यात्रा पर गए लोगों को सुरक्षित सफर के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।