फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Places to Avoid in June: जून के महीने में कहां घूमने न जाएं, समय और पैसा दोनों हो जाएंगे बर्बाद

Fri, 30 May 2025 12:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Places to Avoid in June Month: इस लेख के माध्यम से जानिए कि जून के महीने में किन स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। जून में यहां असहनीय गर्मी और उमस हो सकती हैं या भारी बारिश यात्रा की योजना को बिगाड़ सकती है। 
विज्ञापन
1 of 6
जून में कहां घूमने न जाएं - फोटो : Instagram
Places to Avoid in June Month: गर्मियों का मौसम आते ही लोग किसी ठंडी और सुकून वाली जगह पर छुट्टियां बिताने की योजना बनाने लगते हैं। जून का महीना गर्मी और स्कूल की छुट्टियों का समय होता है, जब अधिकतर लोग परिवार संग घूमने की योजना बनाते हैं। घूमने के लिए लोग सबसे पहले उन जगहों की तलाश करते हैं, जहां वह जाना चाहते हैं। अपने बजट और छुट्टियों के अनुसार वह स्थान का चयन कर लेते हैं। हालांकि इन सब में वह यह भूल जाते हैं कि इस मौसम में कहां नहीं जाना चाहिए। 

गर्मी के मौसम में भारत के कुछ पर्यटन स्थल ऐसे भी हैं जहां जाना न तो सुविधाजनक होता है और ना ही फायदेमंद। कहीं भीषण गर्मी परेशान करती है, तो कहीं भारी बारिश यात्रा का मजा किरकिरा कर देती है। ऐसे में सही प्लानिंग जरूरी है ताकि आपका समय और पैसा दोनों सुरक्षित रहें। इस लेख के माध्यम से जानिए कि जून के महीने में किन स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। जून में यहां असहनीय गर्मी और उमस हो सकती हैं या भारी बारिश यात्रा की योजना को बिगाड़ सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
जैसलमेर - फोटो : instagram
जून में इन जगहों पर घूमने से बचें


राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके

राजस्थान राज्य के जैसलमेर और बीकानेर जैसे रेगिस्तानी इलाकों में गर्मी के मौसम में जाने से बचना चाहिए। यहां तापमान 45°C से ऊपर पहुंच जाता है। ऐसे में गर्म हवाएं और तेज़ धूप यात्रा को असहज बना देती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
बीच - फोटो : freepik
चेन्नई और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके

चेन्नई और आंध्र प्रदेश समुद्र तट पर स्थित हैं। जून के महीने में यहां के शहरों में नमी और गर्मी के कारण शरीर थकान महसूस करता है। समुद्र के किनारे भी उमस के कारण आराम नहीं मिलता।

4 of 6
कोलकाता - फोटो : PTI
कोलकाता

जून में उमस चरम पर होती है और बारिश की शुरुआत यात्रा में अड़चन डाल सकती है। इस मौसम में कोलकाता का तापमान और बरसात के कारण होने वाली असुविधा से बचना चाहते हैं तो जून में कोलकाता बिल्कुल न आएं।
विज्ञापन

5 of 6
Canocona Beach Goa - फोटो : instagram
गोवा

इस मौसम में गोवा में मानसून की शुरुआत हो जाती है। इस कारण समुद्र तट पर लहरों का प्रवाह भी बढ़ जाता है। जिसकी वजह से बीच पर नहाना या वाटर स्पोर्ट्स करना संभव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुन्नार - फोटो : instagram
केरल के कुछ शहर

जून में केरल में मानसून पूरी तरह सक्रिय होता है, जिससे लैंडस्लाइड और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है। केरल के कुछ शहर जैसे मुन्नार, कोझीकोड जून महीने में बरसात के कारण घूमने योग्य नहीं रहते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें