फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Snowfall Destinations: बर्फबारी है पसंद तो इन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, देखने को मिलेंगे सुंदर नजारे

Sun, 29 Dec 2024 02:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नए साल के मौके पर बर्फीले इलाके में जाने की योजना बना रहे हैं, तो भारत में कुछ बेहतरीन जगहें हैं जहां आप बर्फबारी का भरपूर मजा ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बर्फबारी है पसंद तो इन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न - फोटो : Adobe stock
Best Snowfall Destinations: नए साल का जश्न हर कोई अपने-अपने तरीके से बनाता है। इसके लिए बहुत से लोग अपने परिवार के साथ तो बहुत से लोग दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं। आजकल के युवाओं को स्नोफॉल यानी की बर्फबारी देखने का काफी क्रेज चढ़ा है।

सर्दी के मौसम में बर्फबारी का अनुभव बेहद रोमांचक और खूबसूरत होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग नए साल के जश्न के लिए ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां बर्फबारी होती है।

अगर आपको भी नए साल के स्वागत करते हुए स्नोफॉल का आनंद उठाना है तो बर्फबारी का मजा लेने के लिए एक बार जरूर भारत के इन स्थानों पर जाएं और प्रकृति के इस खूबसूरत तोहफे का आनंद लें। यहां जाकर आपको एक से बढ़कर एक सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
मनाली, हिमाचल प्रदेश - फोटो : Adobe stock
मनाली, हिमाचल प्रदेश

यदि आपको बर्फबारी पसंद है तो मनाली आपके लिए एक बेहतर जगह होने वाली है। यहां स्थित हिमाचल पर्वत और बर्फीली वादियां आपको रोमांच और शांति का अहसास कराती हैं। नए साल के जश्न के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। यहां पर आजकल भी जमकर बर्फबारी हो रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर - फोटो : instagram
गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर

भारत का स्वर्ग कश्मीर को कहा जाता है और यहीं गुलमर्ग स्थित है। यहां दिसंबर और जनवरी के महीने में जमकर बर्फबारी होती है। यहां जाकर आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। नए साल के लिए यह एक शानदार स्थान है जहां आप प्रकृति और बर्फबारी का अनुभव कर सकते हैं।
 

4 of 6
लेह-लद्दाख - फोटो : instagram
लेह-लद्दाख

लेह-लद्दाख की बर्फीली वादियां और शांत वातावरण नए साल के जश्न के लिए एक आदर्श स्थान हैं। तो यदि आपके पास ज्यादा समय है तो आप आस-पास जाने की जगह लेह-लद्दाख जा सकते हैं। यहां की बर्फबारी के बाद लुभावने दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

Best Location For Weekend Trip: 2025 के पहले वीकेंड पर इन जगहों की करें सैर, पूरा पैसा होगा वसूल
विज्ञापन

5 of 6
Snowfall - फोटो : instagram
औली, उत्तराखंड

औली उत्तराखंड का एक सुंदर स्थल है, जो बर्फबारी और स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां की खूबसूरत वादियों और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच नया साल मनाना बहुत खास हो सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां घूूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नैनीताल, उत्तराखंड - फोटो : instagram
नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल में बर्फबारी का दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है। अगर आपको प्रकृति से प्रेम है तो इस छोटे से पहाड़ी शहर में नए साल का जश्न बहुत ही खास बन सकता है। इन जगहों पर आप बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं और नए साल को कुछ खास तरीके से मना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें