फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Location For Weekend Trip: 2025 के पहले वीकेंड पर इन जगहों की करें सैर, पूरा पैसा होगा वसूल

Sun, 29 Dec 2024 10:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप 2025 के पहले वीकेंड में ही कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम यहां आपको कुछ जगहों के विकल्प देने जा रहे हैं। भारत में बहुत सी आकर्षक जगहें हैं, जहां आप अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
2025 के पहले वीकेंड पर इन जगहों की करें सैर - फोटो : Adobe stock
Best Location For Weekend Trip: नया साल अपने साथ नई शुरुआत लेकर आता है। ऐसे में हर कोई काफी उत्साह के साथ नए साल का स्वागत करता है। लोग इसके लिए अपने परिवार, दोस्तों, करीबियों और पार्टनर्स के साथ ट्रिप पर जाते हैं। यही वजह है कि नए साल पर हर जगह काफी भीड़ होती है। ऐसे में यदि आप भीड़ की वजह से कहीं जाने का प्लान नहीं बना पा रहे हैं, तो आपकी इस परेशानी का हल हम आपको बताने जा रहे हैं।

दरअसल, इस साल नया साल हफ्ते के बीच में यानी कि बुधवार को से शुरू हो रहा है। ऐसे में आप बुधवार की जगह साल के पहले वीकेंड पर ट्रिप पर जा सकते हैं। साल के पहले वीकेंड में यदि आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट जगहों के विकल्प देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गोवा - फोटो : instagram
गोवा

यदि आपको सर्दी का मौसम ज्यादा नहीं पसंद है और इससे दूर कहीं जाना चाहते हैं तो गोवा बेहतर विकल्प है। साल के पहले वीकेंड में गोवा जाकर आप यहां के बीच, कैफे और नाइटलाइफ का अनुभव करें। यहां नए साल का जश्न मनाने तो काफी सैलानी पहुंचते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद लोग थोड़े कम हो जाते हैं। ऐसे में पहले वीकेंड में गोवा जाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
Jaipur - फोटो : amar ujala File
जयपुर 

गर्मी में यदि आप जयपुर जाएंगे तो धूप की वजह से परेशान हो सकते हैं, जबकि ठंडे मौसम में जयपुर का किला और महल दर्शनीय होते हैं। राजस्थानी संस्कृति, शाही महल, किलों और हवेलियों को देखें। जयपुर में घूमने के लिए आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस जैसी खूबसूरत जगहें हैं।

 

4 of 7
नैनीताल पर्यटकों के लिए खुशखबरी - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल 

नैनीताल उत्तराखंड का बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। यहां पर बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है। आजकल तो यहां सैलानी जाकर कैंची धाम भी जाते हैं, जोकि नैनीताल से ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में आप साल के पहले वीकेंड में अपने पार्टनर के साथ जाकर नैनीताल झील में बोटिंग करें और नैना देवी मां के मंदिर जाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
मैक्लोडगंज - फोटो : instagram
मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज एक शांति की तलाश करने वालों के लिए आदर्श स्थल है। यहां की ठंडी वादियां और तिब्बती संस्कृति मन को शांति प्रदान करती हैं। ऐसे में यदि आपके पास तीन से चार दिन का समय है तो मैक्लोडगंज जाकर त्रिउंड ट्रैकिंग, भागसूनाथ मंदिर और तिब्बती मठ देखें।

 
विज्ञापन

6 of 7
कश्मीर - फोटो : instagram
कश्मीर

कश्मीर जाने के लिए लगभग हर जगह से फ्लाइट मिल जाती है। ऐसे में साल के पहले वीकेंड की छुट्टियों में कश्मीर की ठंडी और बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाने जाएं। यहां की सुंदरता और परंपरा बहुत आकर्षक है। कश्मीर जाकर पार्टनर के साथ डल लेक में शिकारों पर बैठें, गुलमर्ग में बर्फबारी का आनंद लें और हजरतबल दरगाह देखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
औली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
औली 

औली, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है और भारत का प्रमुख स्कीइंग डेस्टिनेशन है। ये जगह सर्दियों में बर्फ से ढकी होती है और यहां का मनमोहक दृश्य किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। 2025 के पहले वीकेंड पर औली घूमने का प्लान बिल्कुल सही रहेगा। यहां जाकर हिमालय की नंदा देवी और त्रिशूल चोटियों का विहंगम दृश्य देखें। इसके साथ-साथ गर्म चाय और स्थानीय पहाड़ी व्यंजन का आनंद लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें