फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026 Travel Tips: ये जरूरी बातें नहीं मानीं तो ट्रिप यादगार नहीं, बर्बाद करके लौटेंगे

Mon, 29 Dec 2025 01:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2026 Travel Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपकी छुट्टियां थकान नहीं, ताजगी भरी हो तो इन ट्रैवल टिप्स को नजरअंदाज करने की गलती न करें। यात्रा में लापरवाही नहीं, समझदारी चाहिए। जो लोग पहले से प्लानिंग कर लेते हैं वही बाद में सफर को मजेदार बनाते हैं।

 
विज्ञापन
1 of 7
ट्रिप बर्बाद होने से कैसे बचाएं - फोटो : Instagram
New Year 2026 Travel Tips: नया साल आते ही मन कहीं घूमने का करता है। लोग न्यू ईयर ट्रिप पर पहाड़ों की ठंडक से लेकर समुद्र की लहरों तक जाना चाहते हैं। इस साल की शुरुआत में भी लाखों लोग घूमने निकलेंगे, लेकिन इनमें से कई ट्रिप मजेदार कम शिकायतों से भरी बन जाएंगी। इसका कारण भी है, हर साल पर्यटकों की जल्दबाजी, गलत प्लानिंग और गलत पर्यटन स्थल के चयन के कारण लोगों की नए साल की ट्रिप बिगड़ जाती है। कुछ लोग लास्ट मोमेंट में ट्रैवल की योजना बनाते हैं, वो भी इस एटीट्यूड के साथ कि वहां जाकर देख लेंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपकी छुट्टियां थकान नहीं, ताजगी भरी हो तो इन ट्रैवल टिप्स को नजरअंदाज करने की गलती न करें। यात्रा में लापरवाही नहीं, समझदारी चाहिए। जो लोग पहले से प्लानिंग कर लेते हैं वही बाद में सफर को मजेदार बनाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
बिना रिसर्च की बुकिंग सबसे बड़ी भूल - फोटो : AI
ट्रिप खराब होने से बचाने के जरूरी नियम

बिना रिसर्च की बुकिंग सबसे बड़ी भूल

नए साल पर हर जगह भीड़ होती है। होटल और ट्रांसपोर्ट पहले से बुक करें। रिव्यू और रेटिंग जरूर जांचें। सस्ते के चक्कर में फर्जी डील से बचें। याद रखें, गलत होटल पूरी ट्रिप का मूड खराब कर देता है।
विज्ञापन

3 of 7
मौसम को हल्के में न लें - फोटो : freepik
मौसम का ध्यान रखें

पहाड़, समुद्र और रेगिस्तान हर जगह का मौसम अलग है। यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें। ठंड, बारिश या बर्फबारी की तैयारी रखें। गलत कपड़ों से बीमार पड़ना यात्रा के दौरान की आम गलती है। प्रकृति से लड़िए मत, उसके हिसाब से चलिए।

4 of 7
भीड़भाड़ वाले डेस्टिनेशन - फोटो : Adobe stock
भीड़भाड़ वाले डेस्टिनेशन में धैर्य सबसे जरूरी

नए साल पर ट्रैफिक जाम, लंबी कतारें और होटल ओवरबुकिंग से बचें। इन सब के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। अगर शांति चाहिए, तो ऑफबीट जगह चुनें। भीड़ में सुकून नहीं मिलता।
विज्ञापन

5 of 7
ओवर-प्लानिंग से ट्रिप बोझ बन जाती है - फोटो : istock
ओवर-प्लानिंग से ट्रिप बोझ बन जाती है

यात्रा से पहले कुछ जरूरी और सही प्लानिंग करनी चाहिए लेकिन हर घंटे की प्लानिंग न करें। इससे थकान बढ़ती है और रिश्तों में चिड़चिड़ापन लाती है।  सफर के दौरान थोड़ा खाली समय रखें, ताकि जगह को महसूस कर सकें। यात्रा देखने के लिए नहीं, जीने के लिए होती है।
विज्ञापन

6 of 7
सेहत और सुरक्षा से समझौता न करें - फोटो : Adobe
सेहत और सुरक्षा से समझौता न करें

सफर के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर लें। जरूरी दवाइयां साथ रखें। अनजान जगह पर जोखिम भरे स्टंट से बचें। याद रखिए अस्पताल की यादों के साथ कोई ट्रिप अच्छी नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बजट तय करें - फोटो : istock
बजट तय करें

नए साल पर खर्च दोगुना होता है। इसलिए रोज का बजट तय करें। इमरजेंसी फंड रखें और फिजूल खर्च से बचें। ट्रिप खत्म होने के बाद कर्ज नहीं, सुकून रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें