New Year 2026 Travel Guide: नया साल आते ही दिल पहाड़ों की ओर भागता है। बर्फ, ठंडी हवा और पहाड़ों की खामोशी, सब कुछ परफेक्ट लगता है। लेकिन न्यू ईयर पर हिल स्टेशन जाना जितना रोमांटिक दिखता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है, अगर तैयारी अधूरी हो। हर साल हजारों लोग सिर्फ एक गलती की वजह से अपनी छुट्टियां ट्रैफिक जाम, होटल फ्रॉड, ठंड और अफरा-तफरी में बर्बाद कर देते हैं।
अगर आप New Year 2026 पर हिल स्टेशन का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल न करें। नया साल पहाड़ों में मनाना तभी खूबसूरत होता है, जब आप उम्मीदें कम और तैयारी पूरी रखते हैं।,जो लोग सिर्फ इंस्टाग्राम रील्स देखकर प्लान बनाते हैं, वही सबसे ज्यादा पछताते हैं। साल 2026 के पहले दिन को वाकई खास बनाना है, तो भीड़ से नहीं, समझदारी से ट्रैवल कीजिए और सफर पर जाने से पहले इन बातों को ध्यान में रखें।